{"_id":"6a9c6312a50cbd49240f6634","slug":"solar-net-meter-installations-stalled-due-to-lack-of-electricity-bill-mapping-hisar-news-c-21-hsr1020-945608-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली बिल मैपिंग न होने से सोलर नेट मीटर अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली बिल मैपिंग न होने से सोलर नेट मीटर अटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद। प्रदेश सरकार लोगों को सोलर लगवाने के लिए लगातार जागरूक कर रही है और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन फैमिली आईडी में बिजली बिल मैपिंग से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण सोलर लगवाने के बाद की महत्वपूर्ण प्रक्रिया अटक गई है।
बिजली निगम की फैमिली आईडी से बिजली बिल मैप करने और गलत तरीके से मैप किए गए बिल को हटाने वाली वेबसाइट करीब एक माह से बंद है। इससे प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन फैमिली आईडी से जुड़वाने या गलत तरीके से जुड़े कनेक्शन हटवाने में परेशानी हो रही है।
इसका सबसे अधिक असर सोलर नेट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है। कई घरों में करीब एक माह पहले सोलर सिस्टम लग चुका है, लेकिन फैमिली आईडी में बिजली बिल मैप न होने के कारण नेट मीटर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली निगम के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं जिन परिवारों की फैमिली आईडी में गलत व्यक्ति का बिजली बिल मैप हो गया है वे भी उसे हटवाने में असमर्थ हैं। गलत बिल मैप होने से परिवार की आय अधिक दिखाई दे रही है जिससे बीपीएल सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है।
केस-1 : सीसवाला के उपभोक्ता परेशान
सीसवाला निवासी हनुमान, दीपक और लीला राम ने बताया कि उनके घरों में सोलर लगे करीब एक माह हो चुका है। फैमिली आईडी की वेबसाइट बंद होने के कारण बिजली बिल फैमिली आईडी से लिंक नहीं हो पा रहा है। इसके लिए वे कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
केस-2 : सोलर लगने के बाद भी नेट मीटर का इंतजार
भिवानी के गुरेरा गांव निवासी बलजीत ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले अपने घर पर सोलर लगवाया था। वह कई बार बिजली निगम कार्यालय सिवानी के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन फैमिली आईडी में बिजली बिल मैप न होने के कारण अभी तक सोलर का नेट मीटर नहीं लग पाया है।
केस-3 : गलत बिजली बिल मैप होने से बढ़ी आय
उपभोक्ता कर्मवीर ने बताया कि उसके पिता की फैमिली आईडी में किसी अन्य व्यक्ति का बिजली बिल गलत तरीके से मैप हो गया है। कई बार कार्यालय जाने के बाद पता चला कि बिजली बिल मैपिंग से संबंधित वेबसाइट ही बंद है। गलत बिल मैप होने के कारण फैमिली आईडी में आय बढ़ गई है। इस कारण बीपीएल सहित अन्य सरकारी लाभ बंद होने की स्थिति पैदा हो गई है।
-- -- -- -- --
फैमिली आईडी से कोई सोलर नेट मीटर नहीं अटका है। कोई अस्थायी मामला आया है तो एक-दो दिन में ठीक हो जाएगा। लंबे समय से साइट बंद होने की जानकारी नहीं है।
- रविंद्र, एक्सईएन, दक्षिण हरियाणा बिजली निगम, हिसार।