फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   March is as hot as May, with temperatures 8 degrees above normal.

Hisar News: मार्च में ही मई जैसी गर्मी, सामान्य से 8 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
March is as hot as May, with temperatures 8 degrees above normal.
हिसार बढ़ते तापमान के चलते धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेकर एच यू से गुजरती छात्राएं। 
हिसार। मार्च की शुरुआत में ही मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार को हिसार में इस मौसम का सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 8 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के मामले में हिसार प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान सामान्यतः 27.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए, लेकिन तेज गर्मी के कारण यह काफी ऊपर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले करीब एक पखवाड़े से तापमान में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण अब लोगों को दिन के समय पसीना आने लगा है। शुक्रवार दोपहर अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री पहुंचने पर लोगों को तेज गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान भी बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि इस समय सामान्य तौर पर यह 12 से 13 डिग्री के बीच होना चाहिए। इस प्रकार औसत तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है और यह 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
9 से 12 मार्च के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसका तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बादलों के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है और इन दिनों में यह 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
लोगों ने चलाए एसी
तेज गर्मी के चलते कुछ लोगों ने अपने घरों में एसी चलाने भी शुरू कर दिए हैं। पिछले करीब दस दिनों से लोग पंखे चलाकर सो रहे थे, लेकिन अब दिन का तापमान 35 डिग्री पार होने के बाद कई लोगों ने एयर कंडीशनर भी चालू कर दिए हैं। दोपहर के समय बाजारों में निकलने वाले लोग सिर पर कपड़ा या रुमाल रखकर निकल रहे हैं। अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

मंडी में पहुंचा आम
समय से पहले पड़ी गर्मी का असर फल और सब्जियों पर भी दिखाई देने लगा है। मार्च के पहले सप्ताह में ही मंडी में आम की आवक शुरू हो गई है। इस समय मंडी में आम 350 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। सब्जियों में ककड़ी की भी आवक शुरू हो गई है। वहीं गर्मी बढ़ने के कारण किन्नू और संतरे की आवक लगभग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed