{"_id":"64287b9eb777a2212b00c814","slug":"many-species-including-chrysanthemum-dahlia-bloomed-again-due-to-climate-change-hisar-news-c-21-hsr1007-95747-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सामान्य नहीं जलवायु परिवर्तन रहा मार्च में तीन बार बारिश का कारण, हिसार से मेलबर्न तक दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सामान्य नहीं जलवायु परिवर्तन रहा मार्च में तीन बार बारिश का कारण, हिसार से मेलबर्न तक दिखा असर
विज्ञापन
एचएयू में खिले गुलदाउदी के फूल।
उदयभान त्रिपाठी
हिसार। मार्च में सावन जैसी बारिश और नवंबर जैसी सर्द हवाओं से किसान हतप्रभ हैं। तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों समेत कई फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन रात में ओस की बूंदों, तापमान में गिरावट व नमी के चलते सर्दी में खिलने वाले फूल अभी भी 15 दिन तक बने रहेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उलटफेर सामान्य नहीं बल्कि जलवायु परिवर्तन का असर है। मार्च में तीन बार बारिश हुई। इसका असर हिसार से मेलबर्न तक दिखाई दिया। इससे सबसे अधिक खेती प्रभावित होगी। इसलिए अब बिजाई के समय, तरीकों व बीजों में बदलाव करना ही होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर के समन्वयक डॉ. नरेंद्र बताते हैं कि आमतौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 15 मार्च के बाद तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगता है। तेज धूप और पछुआ हवा से गेहूं व जौ समेत रबी सीजन की फसलें पकती हैं। इस बार मार्च में तीन बार बारिश हुई, जिसमें से दूसरे सप्ताह में आठ दिन के अंतराल में ही दो बार तेज हवा के साथ बारिश व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से खेती प्रभावित हुई। मंगाली गांव के प्रगतिशील किसान पवन कुमार बताते हैं कि जनवरी में पाले के चलते सरसों व सब्जी की खेती पर असर पड़ा। फलदार पेड़ भी प्रभावित हुए थे। किसान अभी इससे उबर भी नहीं पाए थे कि मार्च में उम्मीदों पर बारिश के साथ ओले गिर गए।
सर्दी के असर से फूलों में लौटी बहार
आमतौर पर फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गुलदाउदी, डहेलिया समेत सर्दी में मिलने वाले फूलों के पौधे मुरझाने लगते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वजह मौसम में असामान्य परिवर्तन है। एचएयू के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद मलिक बताते हैं कि सर्दी में खिलने वाले फूल 30 डिग्री से अधिक तापमान पर मुरझाने लगते हैं। इसीलिए ये पौधे अधिकतम 15 मार्च तक दिखते हैं लेकिन इस बार बारिश के साथ-साथ सर्द हवाओं ने तापमान को नियंत्रित रखा। 31 मार्च को भी तापमान 30 डिग्री से नीचे ही रहा। इसके चलते डहेलिया, गुलदाउदी समेत सर्दी के दिनों में खिलने वाले पौधों में अभी भी फूल दिख रहे हैं। इस साल 15 अप्रैल तक मौसम फूलों के अनुकूल होगा।
विज्ञापन
पहली बार मेलबर्न में हुई बारिश
हिसार जिले के निवासी और अब आस्ट्रेलिया में एग्रीकल्चर विक्टोरिया रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी, एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट एक्शन टीम लीडर व स्कूल ऑफ एप्लाएड सिस्टम बायोलॉजी के सीनियर फेलो डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। पहली बार ऐसा हुआ जब मार्च में हिसार ही नहीं सुदूर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भी बारिश हुई। जबकि मेलबर्न में मार्च में बारिश नहीं होती है। डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि इस परिवर्तन का सबसे अधिक असर खेती पर होगा। लिहाजा हमें फसलों की बिजाई के समय, बिजाई के तरीकों व मौसम अनुकूल बीजों की खोज करनी होगी। अन्यथा आने वाले समय में इससे खेती पर और अधिक असर होगा।