फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manoj hoisted the tricolor on Kala Nag Peak

Hisar News: मनोज ने काला नाग चोटी पर फहराया तिरंगा

Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manoj hoisted the tricolor on Kala Nag Peak
हिसार। सहायक प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार 6,387 मीटर ऊंची ब्लैक पिक पर तिरंगा फहराते हुए। स्रोत
हिसार। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं राजकीय महाविद्यालय हिसार के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार ने उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित काला नाग (ब्लैक पीक) पर तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया है। समुद्र तल से 6,387 मीटर ऊंची इस चोटी पर उन्होंने सितंबर माह में चढ़ाई की।
विज्ञापन

प्रो. मनोज ने बताया कि इस शिखर पर तिरंगा फहराने वाले वे विश्व के पहले भूगोल विषय के प्राध्यापक हैं। यह अभियान गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) और राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 30 सितंबर तक संचालित हुआ। प्रो. मनोज ने माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान, तेज बर्फीली हवाओं, ऑक्सीजन की कमी और खतरनाक क्रेवास जैसी विकट परिस्थितियों में चढ़ाई पूरी कर यह मुकाम हासिल किया। इस सीजन में ब्लैक पीक पर यह पहली सफल चढ़ाई रही।
विज्ञापन

पहला सफल संयुक्त शैक्षणिक पर्वतारोहण अभियान : इस साहसिक अभियान में प्रो. मनोज कुमार के साथ जीजेयू से डॉ. संजीव असीम और राजेश कुमार भी शामिल रहे। यह दुनिया का ऐसा पहला संयुक्त शैक्षणिक पर्वतारोहण अभियान था, जो सफलता तक पहुंचा। प्रो. मनोज अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। उन्होंने जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स से बेसिक और एडवांस्ड पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरे किए हैं। इससे पहले वे अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों सहित भारत की कई ऊंची पर्वत शृंखलाओं पर तिरंगा फहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed