{"_id":"676e34e54706e35ebf080fe5","slug":"manmohan-singh-gave-precious-gifts-in-haryana-laid-the-foundation-stone-of-nuclear-power-plant-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अनमोल सौगातें दे गए मनमोहन; परमाणु बिजलीघर, कैंसर संस्थान व पानीपत में फ्लाई ओवर की रखी थी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अनमोल सौगातें दे गए मनमोहन; परमाणु बिजलीघर, कैंसर संस्थान व पानीपत में फ्लाई ओवर की रखी थी आधारशिला
Fri, 27 Dec 2024 10:32 AM IST
नवीन दलाल
गौरव त्रिपाठी, चंडीगढ़
गौरव त्रिपाठी, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:32 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले 14 जनवरी 2014 को लोहड़ी के दिन फतेहाबाद के गोरखपुर में परमाणु बिजलीघर की नींव रखी थी। अपने संबोधन में उन्होंने हरियाणा के लोगों को भरोसा दिलाया था कि इस संयंत्र में पैदा होने वाली आधी बिजली प्रदेश के लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
- फोटो : एक्स@AmbRus_India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए हरियाणा को कई ऐसी सौगातें दी थीं, जिनसे यहां के लोगों का जीवन काफी आसान बनाया। उन्होंने फतेहाबाद के गोरखपुर में 2800 मेगावाट की क्षमता वाले परमाणु बिजलीघर की नींव रखी थी। जीटी रोड पर पानीपत में फ्लाई ओवर की नींव उन्होंने रखी थी। झज्जर के बाढ़सा में दिल्ली एम्स के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की आधारशिला रखी। उन्होंने झज्जर के जसौर खेड़ी गांव में परमाणु अनुसंधान केंद्र की सौगात भी दी थी, हालांकि यह केंद्र बन नहीं पाया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 3 जनवरी 2014 को झज्जर जिले में ग्लोबल न्यूक्लियर एनर्जी रिसर्च सेंटर और राष्ट्रीय कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी थी। झज्जर जिले में जसौर खेरी और खेरी जसौर गांवों में बनने वाले इस परमाणु ऊर्जा केंद्र में चार स्कूल खोले जाने थे। इनमें परमाणु सुरक्षा, रेडियोधर्मी संरक्षण, रेडियो-स्टोप्स और विकिरण की तकनीकों का अध्ययन जाना था।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले 14 जनवरी 2014 को लोहड़ी के दिन फतेहाबाद के गोरखपुर में परमाणु बिजलीघर की नींव रखी थी। अपने संबोधन में उन्होंने हरियाणा के लोगों को भरोसा दिलाया था कि इस संयंत्र में पैदा होने वाली आधी बिजली प्रदेश के लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस प्लांट के लिए किसी भी परिवार को उजाड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें मुआवजे के अलावा 33 साल तक एक निश्चित राशि दी जाएगी। जिन भी परिवारों पर इसका थोड़ा-बहुत भी असर पड़ेगा, उन लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वालों को जीटी रोड पर पानीपत में भयंकर जाम का सामना करना पड़ता था। इसके निदान के लिए पानीपत शहर में ओवरब्रिज बनाने की परियोजना बनी। इस ओवर ब्रिज की आधारशिला रखने मनमोहन सिंह पानीपत आए थे।
ओपी जिंदल और विनोद शर्मा के लिए प्रचार करने आए थे
2005 के विधानसभा चुनाव में हिसार सीट से ओपी जिंदल और अंबाला शहर से विनोद शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। 31 जनवरी 2005 को मनमोहन सिंह इन दोनों के पक्ष में प्रचार करने हिसार और अंबाला पहुंचे थे।