{"_id":"63d37175a8d6ff335f5e9ed7","slug":"man-stabbed-in-hisar-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: रास्ता रोककर युवक पर चाकू से हमला, 12 क्वार्टर एरिया में पुरानी रंजिश के चलते वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: रास्ता रोककर युवक पर चाकू से हमला, 12 क्वार्टर एरिया में पुरानी रंजिश के चलते वारदात
Fri, 27 Jan 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 12:10 PM IST
सार
अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले प्रवेश ने बताया कि वह सुबह घर से शहर आने के लिए निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से उस पर कई वार किए।
विज्ञापन
stabbing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के 12 क्वार्टर एरिया में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले प्रवेश ने बताया कि वह सुबह घर से शहर आने के लिए निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से उस पर कई वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रवेश ने बताया कि हमला करने वाले युवक के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन