फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor

Hisar News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor
हिसार। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के करीब चार साल पुराने मामले में आरोपी राकेश उर्फ काकू को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने सदर भिवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामला हिसार पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना से करीब एक साल पहले वह परिवार के साथ भिवानी के एक ईंट-भट्ठे में काम करने गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल 2021 की रात करीब 12 बजे जब वह पेशाब करने के लिए झुग्गी से बाहर निकली तो अंधेरे में पीछे से अज्ञात युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि युवक करीब 27-28 साल का था लेकिन अंधेरे के कारण उसे पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह स्लेट लिखने में इस्तेमाल होने वाला बरती खाती थी इसलिए शुरू में पेट दर्द को उसी का असर समझा। लेकिन 24 जनवरी 2022 की रात जब दर्द असहनीय हो गया तो उसने अपनी मां को बताया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है।

पीड़िता ने स्पष्ट किया कि अप्रैल 2021 की उस रात हुए दुष्कर्म के कारण ही वह गर्भवती हुई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और बाद में राकेश उर्फ काकू को गिरफ्तार किया था। शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed