फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Male deer will be brought to make a pair of female mountain deer in Deer Park

डियर पार्क में मादा पहाड़ी हिरण का जोड़ा बनाने के लिए लाएंगे नर हिरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Male deer will be brought to make a pair of female mountain deer in Deer Park
हिसार। डियर पार्क में एक मादा पहाड़ी हिरण है। अब हिरण का जोड़ा बनाने के लिए एक नर पहाड़ी हिरण लाया जाएगा, ताकि डियर पार्क में हिरणों की संख्या बढ़ाई जा सके। इसके अलावा जल्द ही डियर पार्क का जोर्णोद्धार किया जाएगा। पैदल घूमने के लिए पार्क के चारों और फुटपाथ बनाने का काम जल्द शुरू होगा। वहीं, भिवानी चिड़ियाघर में चूजों की संख्या बढ़ाने के लिए शिमला जू से जंगली मुर्गें लाए जाएंगे। यहां फिलहाल दो जंगली मुर्गीं है। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग की ओर से प्रपोजल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ठंडे इलाके में रहने वाला चीड़ तीतर को भी भिवानी जू में लाने की तैयारी शुरू हो गई है, मगर यहां लाने से पहले उस पर स्टडी की जाएगी कि यहां के वातावरण में चीड़ तीतर रह सकता है या नहीं। चीड़ तीतर के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इसको लेकर पहले डीएफओ की ओर से स्टडी की जाएगी। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ वेदप्रकाश का कहना है कि चीड़ तीतर ठंडे इलाके में रहता है। शिमला जू में भी काफी तीतर हैं। अभी स्टडी की जाएगी। यदि उनके मुताबिक यहां वातावरण बनता है तो जल्द ही भिवानी चिड़ियाघर में शिमला जू से चीड़ तीतर भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भिवानी चिड़ियाघर में पहले जंगली मुर्गा भी था। मगर काफी समय पहले वह मर गया। अब दो जंगली मुर्गी हैं। जल्द ही मुर्गें के साथ मुर्गियां भी लाएंगे। साथ ही चीड़ तीतर को जू में लाने से पहले इन पर एक बार स्टडी की जाएगी। - वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed