{"_id":"64f9f9f4284a37cdf10ffc06","slug":"making-stadium-policy-for-the-state-hisar-news-c-21-hsr1007-214148-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राज्य के लिए बना रहे स्टेडियम पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राज्य के लिए बना रहे स्टेडियम पॉलिसी
Thu, 07 Sep 2023 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
हिसार बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री मनोहर लाल क
हिसार। सीएम मनोहरलाल ने वीरवार को सातरोड खास में जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के गांवों में स्टेडियम बनाने के लिए सरकार पॉलिसी तैयार कर रही है। इसी के तहत सातरोड खास में स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने 1582 खिलाड़ियों को नौकरी पर लगाया, जिनमें से 450 के सर्टिफिकेट फर्जी निकले। अब उनकी जगह वेटिंग वालों को नियुक्ति देंगे।
दोपहर को सीएम मनोहरलाल ने बिश्नोई मंदिर में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने हिसार के मटका चौक का नाम चौधरी भजनलाल के नाम पर करने का एलान किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी एक संस्थान का नाम चौधरी भजनलाल के नाम पर करेंगे। हिसार रेलवे स्टेशन के नाम को चौधरी भजनलाल के नाम पर करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजेंगे।
सीएम मनोहरलाल ईमानदार व लोकप्रिय : बिश्नोई
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही मायने में हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना के साथ कार्य करते हैं। चौधरी भजनलाल के बाद सीएम मनोहरलाल सबसे लोकप्रिय व ईमानदार नेता हैं। आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ चलने वाले सभी वर्गों के हितैषी मुख्यमंत्री का भी उन पर विशेष आशीर्वाद है। इस मौके पर शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, फतेहाबाद विधायक दूड़ाराम, अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सातरोड के व्यक्ति ने सामाजिक-आर्थिक अंकों पर उठाए सवाल तो सीएम ने मांगे सबूत
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से कहा कि सीईटी में ऐसे अभ्यर्थियों को सामाजिक आर्थिक आधार पर 5-5 नंबरों का लाभ मिला हुआ है, जिनके पास 8 से 10 एकड़ जमीन है। मामले की जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-चार नाम दो, एक्शन मैं लूंगा। सीएससी वाला भी अंदर जाएगा।