फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maharaja Agrasen Welfare Society Barwala felicitated Dr. Kamal Gupta

महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी बरवाला ने किया डॉ. कमल गुप्ता का अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Welfare Society Barwala felicitated Dr. Kamal Gupta
हिसार एयरपोर्ट का नामकरण महाराज अग्रसेन के नाम पर किए जाने की घोषणा को लेकर अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी बरवाला हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी प्रधान बजरंग जैन ने की।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि 2014 में केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने व उनके विधायक बनने के बाद उनके मन में एक ही कसक थी कि हिसार का हवाई अड्डा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो। सीएम मनोहरलाल ने एयरपोर्ट का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर कर पूरे अग्रवाल समाज को तोहफा देने का का किया है। बेहतरीन एयरपोर्टों का अध्ययन करने के बाद हिसार हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय के ग्रीन एयरपोर्ट के मापदंडों के आधार पर विकसित किया जा रहा है। 17200 एकड़ भूमि क्षेत्र में इसका विस्तार संभव हो सकेगा। 500 एकड़ भूमि को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू ने विधायक डा. कमल गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विधायक डा. कमल गुप्ता के प्रयासों के चलते यह कार्य हो पाया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, सुरेंद्र गोयल, साधुराम गर्ग, गुलाबराय गोयल, ईश्वर गर्ग, राकेश मित्तल, मुकेश सिंगला, मुनीष गुप्ता, सुरेश गोयल, रमेशचंद्र सिंगला, रामफल मित्तल, विनोद कुमार बंसल, नरेश कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, जयभगवान बंसल, छज्जूराम गर्ग, नरेश कुमार सिंगला, राधेश्याम मित्तल, राकेश गर्ग उर्फ राकू, सुरेश मित्तल, पार्षद सुंदर, मनोज जैन, व प्रवीण सैनी सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed