फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mahabir stadium hisar

महाबीर स्टेडियम में निजी अकादमी के खिलाड़ियों की एंट्री बैन

Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mahabir stadium hisar
महाबीर स्टेडियम में निजी अकादमियों के खिलाड़ियों की एंट्री बैन होने के बाद स्टेडियम के खिलाड़ियों को काफी राहत मिली है। अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर के बाद एसपी शिवचरण और डीसी अशोक कुमार मीणा ने खुद संज्ञान लिया और स्टेडियम में पुलिस को गश्त के लिए भेजा। वहीं गश्त करने पहुंची पुलिस ने निजी अकादमी के खिलाड़ियों को कहा कि स्टेडियम में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ही खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। यदि कोई निजी अकादमी का खिलाड़ी यहां अभ्यास करने पहुंचा तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि कुछ दिन पहले महाबीर स्टेडियम में निजी अकादमियों के खिलाड़ियों ने हाई जंप की पिट तोड़ दी थी। इससे काफी नुकसान हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। वहीं अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने डीसी को दिखाई तो उन्होंने खुद संज्ञान लेते हुए एसपी को फोन किया। उसके बाद यहां गश्त के लिए पुलिस की डयूटी लगाई गई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का अभ्यास हो रहा था बाधित
वहीं निजी अकादमी के खिलाड़ियों के कारण महाबीर स्टेडियम के खिलाड़ियों का अभ्यास पूरी तरह बाधित हो रहा था। कोच खिलाड़ियों को ठीक ढंग से अभ्यास नहीं करवा पा रहे थे, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो चुकी है। अब महाबीर स्टेडियम में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ही खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते हैं। वहीं अब तक निजी अकादमी के हजारों खिलाड़ी एथलेटिक ग्राउंड में दौड़ लगाते थे। ऐसे में स्टेडियम के खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

निजी अकादमी के खिलाड़ियों की एंट्री बंद हो चुकी है। इस मामले में डीसी और एसपी ने खुद संज्ञान लिया है। अब स्टेडियम के खिलाड़ियों को राहत मिली है।
सतविंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed