फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lying on the road, the villagers said with folded hands...O DC God, come out and listen to our request.

Hisar News: सड़क पर लेट हाथ जोड़कर ग्रामीण बोले ...हे डीसी भगवान बाहर आकर हमारी विनती सुनो

Wed, 27 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 27 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lying on the road, the villagers said with folded hands...O DC God, come out and listen to our request.
विज्ञापन

हिसार।
गांव गढ़ी निवासी मास्टर सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले में 110 दिन बीत जाने के बाद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मास्टर सुरेंद्र सिंह के परिवार को न्याय के लिए 15 डिग्री तापमान में सड़क पर लेटकर हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहा हे डीसी भगवान बाहर आकर हमारी विनती सुनो। अरे सर इस उम्र में आप हमें लटकाएंगे। बाहर आकर हमारी शिकायत तो सुन लो।
गांव गढ़ी के निवासी बुधवार को एकत्र होकर क्रांतिमान पार्क में पहुंचे। यहां से प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए फव्वारा चौक पहुंचे। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय परिसर तक पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को गिरफ्तार करने और मामले की एफआईआर दर्ज करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। लघु सचिवालय के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन के बाद एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा हम डीसी को अपनी शिकायत सुनाने आए हैं। बाद में एडीसी नीरज ने पीड़ित पक्ष की बात सुनी। मृतक मास्टर सुरेंद्र के चाचा धर्मपाल ने कहा कि 110 दिन बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र की मौत नहीं हुई उसकी हत्या की गई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गलत रिपोर्ट दिखाकर हमें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हत्या करने वालों की फोटो और सारे सबूत एडीजीपी श्रीकांत जाधव और हांसी एसपी मकसूद अहमद को सौंप दिए हैं। अभी तक दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई है। गढ़ी निवासी अजमेर ने बताया कि इस केस को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह था मामला.....
बता दें 8 सितंबर 2023 को गढ़ी से बडसी रोड पर क्रेटा गाड़ी में एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। प्राथमिक जांच में माना गया कि गाड़ी में जलने वाले मास्टर सुरेंद्र सिंह हैं। पुष्टि के लिए सैंपल को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। पहले इस मामले काे पुलिस ने एक हादसा माना था। अब परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed