फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luwas scientist commits suicide by killing eight year old daughter

Hisar News: लुवास के वैज्ञानिक ने आठ साल की बेटी की हत्या कर आत्महत्या की

Mon, 11 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 11 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Luwas scientist commits suicide by killing eight year old daughter
हिसार। लुवास के सर्जिकल विभाग के वैज्ञानिक डॉ. संदीप गोयल ने अपने ऑफिस में रविवार करीब शाम 5 बजे सर्जिकल ब्लेड से पहले 8 साल की बेटी सनाया की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद खुद के हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव ऑफिस में लहूलुहान हालत में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश मोहन, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजिंद्र मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तनाव के चलते वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से नरवाना के रहने वाले डॉ. संदीप गोयल लुवास में सर्जिकल विभाग में वैज्ञानिक थे। आठ साल की बेटी सनाया और पत्नी नीतू गोयल के साथ एचएयू के ओल्ड कैंपस में रहते थे। रविवार शाम को बेटी सनाया को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद अपने ऑफिस में गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से पहले बेटी की बेरहमी से हत्या की और खुद के हाथ की नस काट ली। काफी देर तक जब वैज्ञानिक बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा इंचार्ज को बताया। लुवास के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा तो अंदर सोफा सेट पर बेटी का शव और जमीन पर डॉ. संदीप गोयल का शव पड़ा था।
विज्ञापन

प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि पहले वैज्ञानिक डॉ. संदीप गोयल ने आठ साल की बेटी की गला रेतकर हत्या की। बाद में खुद आत्महत्या कर ली। डॉ. गोयल डिप्रेशन का शिकार थे। बाकी हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - राजेश मोहन, एएसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed