फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luvas' advice... Keep animals infected with lumpy separate, and consult a veterinarian if you see fever or lumps

Hisar News: लुवास की हिदायत...लंपी से संक्रमित पशुओं को अलग रखें, बुखार या गांठ दिखे तो पशु चिकित्सक से लें परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Luvas' advice... Keep animals infected with lumpy separate, and consult a veterinarian if you see fever or lumps
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) को लेकर पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बीमारी से बचाव और आर्थिक नुकसान रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

लंपी से संक्रमित पशुओं को अलग रखें, बुखार या त्वचा पर गांठ दिखने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें। एलएसडी संक्रामक विषाणुजनित रोग है। यह मुख्य रूप से गाय और अन्य गौवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है। इससे दूध उत्पादन घटने के साथ पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है। इसके प्रमुख लक्षण तेज बुखार, त्वचा पर गोल व कठोर गांठें, लसीका ग्रंथियों में सूजन, कमजोरी, भूख कम लगना और दूध उत्पादन में गिरावट हैं।
विज्ञापन


107 डिग्री तक बुखार दर्ज

विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान कुछ संक्रमित पशुओं में 107 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार दर्ज किया गया। रोग मच्छरों, काटने वाली मक्खियों और टिक्स जैसे रक्त चूसने वाले कीटों से फैलता है। संक्रमित पशुओं की आवाजाही भी संक्रमण बढ़ा सकती है। रोकथाम के लिए संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग रखें। नए खरीदे पशुओं को 15 दिन निगरानी में रखें। पशुशालाओं की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन करें। मच्छरों और मक्खियों पर नियंत्रण रखें। योग्य पशुओं का टीकाकरण और मृत पशुओं का सुरक्षित निपटान भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed