फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lumpi: 58 animals infected in four cowsheds including Sabarwas and Landhadi

लंपी: साबरवास व लांधड़ी समेत चार गोशालाओं में 58 पशु हुए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lumpi: 58 animals infected in four cowsheds including Sabarwas and Landhadi
हिसार। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को जिले की चार गोशालाओं में 58 गोवंश लंपी से संक्रमित मिले। जबकि, गोशालाओं में टीकाकरण होने व एक सप्ताह में नया केस न मिलने से पशुपालन विभाग रोग नियंत्रण का दावा कर रहा था। अब जिले में कुल संक्रमित पशुओं की संख्या बढ़कर 791 हो गई है, जिसमें से 198 पशु नौ गोशालाओं में व 593 पशु ग्रामीण क्षेत्र में हैं। अब तक 15 पशुओं की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। मंगलवार की शाम तक एक लाख 58 हजार पशुओं का टीकाकरण पूरा हो चुका था। शेष 17 हजार पशुओं का टीकाकरण भी इसी सप्ताह हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लंपी का पहला केस अग्रोहा की गोशाला में मिला था। वहां दूसरे स्थान से आए एक पशु में इस बीमारी के लक्षण थे। जल्दी ही बीमारी चार अन्य गोशालाओं में भी फैल गई। ग्रामीण क्षेत्र में भी पशु संक्रमित होने लगे। इसके बाद पशुपालन विभाग ने वृहद टीकाकरण शुरू करा दिया। अगस्त के अंतिम सप्ताह में संक्रमण कम होने लगा। पिछले सप्ताह गोशालाओं में कोई नया केस नहीं मिला था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित पशुओं की संख्या कम होने लगी थी। परंतु मंगलवार को लांधड़ी, डाटा, साबरवास और कोहली गोशालाओं में 58 पशु संक्रमित मिले। पशुपालन विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक श्रीभगवान बिश्नोई ने बताया कि जिन चार गोशालाओं में नए संक्रमित पशु मिले हैं, वहां टीकाकरण पिछले सप्ताह ही हुआ है। संभव है कि जो पशु संक्रमित मिले हैं, वे टीकाकरण से पहले ही किसी संक्रमित पशु के संपर्क में आ चुके हों।
विज्ञापन

तीन हजार का हुआ टीकाकरण
पशुपालन विभाग व लुवास की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्र व गोशालाओं में टीकाकरण से वंचित रह गए करीब तीन हजार पशुओं को मंगलवार को टीका लगाया। अब तक एक लाख 58 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। शेष बचे 17 हजार पशुओं का टीकाकरण भी इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। जिले में एक लाख 75 हजार गोवंशों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed