Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lotus bloomed for the second time in a row in Nalwa

Hisar News: भाजपा ने बदला चेहरा, नलवा में लगातार दूसरी बार खिला कमल

Wed, 09 Oct 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Lotus bloomed for the second time in a row in Nalwa
जीत का प्रमाणपत्र लेते नलवा से विधायक चुने गए रणधीर पनिहार। 
हिसार। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नलवा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी का चेहरा बदलकर कुलदीप बिश्नोई के करीबी रणधीर पनिहार को चुनावी मैदान में उतारा। पिछली बार नलवा से ही कांग्रेस की टिकट पर लड़े रणधीर पनिहार ने इस बार भाजपा से प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे और विधायक बने। पनिहार ने कांग्रेस के अनिल मान को 12,144 वोटों से हराया। रणधीर पनिहार को 66,330 वोट और अनिल मान को 54,186 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जजपा के विरेंद्र चौधरी को 3,891 वोट मिले।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में नलवा विधानसभा अस्तित्व में आने के बाद पहली बाद पहली बार चुनाव हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की धर्मपत्नी जसमा देवी ने नलवा हलके से किस्मत आजमाई थी। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. संपत सिंह से चुनाव हार गई थी। 2014 के चुनाव में भजनलाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन ने हजकां की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे इनेलो प्रत्याशी रणबीर गंगवा से चुनाव हार गए थे। सन् 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कांग्रेस प्रत्याशी रणधीर पनिहार को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। वर्ष 2022 में कुलदीप बिश्नोई जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तो उनके समर्थक रणधीर पनिहार भी भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

भव्य हारे तो रणधीर ने बंद कराया डीजे
रणधीर पनिहार और कुलदीप बिश्नोई की दोस्ती को कृष्ण और सुदामा जैसी यारी कहा जाता है। भव्य बिश्नोई के अंतिम परिणाम से दो घंटे पहले नलवा विधानसभा से रणधीर की जीत को घोषित कर दिया था लेकिन रणधीर मतगणना केंद्र से बाहर नहीं आये। उन्होंने जीत के बाद समर्थक मधुबन पार्क के पास तीन डीजे सेट ढोल नगाड़ों से गुलाल और पटाखे जलाकर खुशियां मना रहे थे। भव्य की हार घोषित हुई तो रणधीर पनिहार ने शहर में जश्न मनाने से इंकार कर दिया। तीनों डीजे को बंद करा कार्यालय पहुंचने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राउंड वाइज किसे कितने वोट मिले
राउंड रणधीर पनिहार अनिल मान विरेंद्र चौधरी
1 5,894- 4,262- 231
2 4,997- 3,634- 622
3 4,967- 4,081- 117
4 4,596- 2,922-155
5 4,170- 4,271- 165
6 6,447- 3,576-376
7 4,417-4,219- 191
8 4,467- 5,354- 371
9 4,683-4,531 -196
10 6,029- 3,536- 759
11 6,047-4,973- 428
12 4,755- 3,353-231
13 3,775- 4,679-258
14 646 -156- 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed