फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lord Vishwakarma was the first engineer, craftsman, and skilled architect of the universe: Minister Ranbir Gangwa

सृष्टि के प्रथम इंजीनियर, शिल्पकार और कुशल वास्तुकार थे भगवान विश्वकर्मा : मंत्री रणबीर गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma was the first engineer, craftsman, and skilled architect of the universe: Minister Ranbir Gangwa
हिसार- विश्वकर्मा जयंती पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य

विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम इंजीनियर, शिल्पकार और कुशल वास्तुकार माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार उन्होंने स्वर्गलोक, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्रप्रस्थ और अनेक दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया।
मंत्री रणबीर गंगवा बुधवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का विशेष महत्व मजदूरों, कारीगरों, इंजीनियरों और उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए है। यह पर्व हमें सिखाता है कि श्रम ही पूजा है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि लगन और निष्ठा ही कार्य को महान बनाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा यह प्रेरणा देते हैं कि ज्ञान और तकनीक का उपयोग समाज की भलाई और मानवता की प्रगति के लिए होना चाहिए। आज की तेज-तर्रार और प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में कौशल विकास का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को विविध कौशलों का अर्जन करना होगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रभारी अजय कांत जांगड़ा, जिला अध्यक्ष उदय सिंह जांगड़ा, धर्मशाला प्रधान रामधन चानी, वेद प्रकाश, अमीलाल जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा दे रही सरकार
गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। यह निवेश देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार हर जिले में एक मॉडल कौशल महाविद्यालय और एक मॉडल कौशल विद्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे युवाओं को ऐसा प्रशिक्षण मिलेगा जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार दे सकें।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed