फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Looted mobile-cash by showing a stick, when the shopkeeper picked up the stick, the robber ran away

Hisar News: लठ दिखाकर मोबाइल-कैश लूटे, जब दुकानदार ने डंडा उठाया तो लुटेरा भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Looted mobile-cash by showing a stick, when the shopkeeper picked up the stick, the robber ran away
उकलाना, हिसार। फास्ट फूड शॉप में घुसकर लुटेरों ने दुकान संचालक को लठ दिखाकर मोबाइल और कैश लूट लिया। मौका देखकर दुकान संचालक ने डंडा उठाया तो लुटेरा भाग गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत पर उकलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भैरी अकबरपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह उकलाना मंडी में फ्रेश बाइट्स के नाम से फास्ट फूड की दुकान चलाता है। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। तभी एक व्यक्ति अपने हाथ में लठ लिए हुए अंदर घुस आया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने आते ही उसे लठ से मारने की धमकी देकर बाइक की चाबी ले ली। दुकान में रखा सारा कैश और मोबाइल देने की बात कही। उसने डर की वजह से पैसे दे दिए। जब उसने मौका देखकर दुकान में रखा डंडा उठाया तो लुटेरा भाग खड़ा हुआ। उकलाना पुलिस ने दुकानदार की ओर से दी गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट के इरादे से आए व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed