फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   lock brocken of 20 shop

बरवाला में चोरों ने एक साथ 20 दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ किया

Tue, 13 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
lock brocken of 20 shop
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरों ने सोमवार देर रात जमकर आतंक मचाया। इस दौरान बदमाशों ने करीबन 20 दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपयों की नकदी व हजारों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढांप रखे थे। शहर के हांसी-जींद मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक व अनाज मंडी मार्ग पर बदमाशों द्वारा की गई वारदात विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों में कैद हो गई है। शहर में एक साथ इतनी संख्या में दुकानों में चोरी होने की घटना से दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने करीबन 3-4 घंटे शहर में आतंक मचाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन की नींद सोया रहा। चोरी की घटना पर व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने चिंता जताई है। उधर, चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम व थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। जिन दुकानों में चोरी की घटना हुई है, उन दुकानों के संचालकों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

चोरों ने इन दुकानों को बनाया निशाना
चोरों ने हांसी-जींद मार्ग पर गुरुनानक बाई पार्ट्स नामक दुकान को अपना निशाना बनाते हुए नकदी व एक एलसीडी पर हाथ साफ किया। बाद में चोरों ने बालाजी फार्मा, साथ लगती श्याम आटा चक्की, गुराना आटा चक्की, मीनू इलेक्ट्रिकल, हरियाणा अस्पताल, हिसार हेड रिपेयरिंग वर्क्स, श्रीराम पेंट्स व भारत ऑटो मोबाइल के ताले तोड़ कर हजारों रुपयों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने अन्य कुछ दुकानों पर भी ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन शटर में सेंटर लॉक होने की वजह से अंदर नहीं घुस सके। शहीद भगतसिंह चौक पर चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया व नकदी और सामान चुरा ले गए। इनमें आरके ग्राफिक्स, सोनू फ्लैक्स, सुभाष मिस्त्री की फर्नीचर की दुकान, सोनू स्टील वर्क्स सहित आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सिविल अस्पताल मार्ग पर नीटू बैकरी व अनाजमंडी मार्ग पर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोरी की सूचना सुनते ही सुबह दौड़े दुकानदार
शहर में भारी संख्या में चोरी की घटनाएं होने की सूचना जिस किसी भी दुकानदार को मिली वह अपनी-अपनी दुकान की ओर दौड़ पड़ा। एक साथ इतनी दुकानों में चोरी होने की सूचना से दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। आमतौर पर दुकानें सुबह 9 बजे के आस पास ही खुलती हैं, लेकिन मंगलवार को सुबह छह बजे ही दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंच गए व दुकानों में रखे सामान को संभालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला में गश्त के लिए एक भी पीसीआर नहीं
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदात हो रही हैं, लेकिन बरवाला में इन दिनों एक भी पीसीआर गश्त के लिए नहीं है। करीबन एक माह पहले तक यहां एकमात्र पीसीआर थी, लेकिन वह कंडम हो चुकी थी और विभाग ने उसकी निलामी करवा दी। क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से शहर में दो या तीन पीसीआर तैनात करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed