फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light to moderate rain likely in state for four days from today

आज से चार दिन प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Light to moderate rain likely in state for four days from today
हिसार। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर 13 से 16 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पहले प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, फिर पश्चिमी व केंद्रीय जिलों और धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में बारिश देखने को मिलेगी।इसके असर से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इस बारिश से आमजन को उमस और पसीने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पिछले दो दिनों से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है, जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ है। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। मगर अब आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं की आवाजाही बनी हुई है। मौजूदा समय में कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली न होने से केवल बादलवाही और बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मानसून टर्फ रेखा दक्षिणी बनीं हुईं है। मगर शनिवार से टर्फ रेखा उत्तरी होने वाली है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। उधर शुक्रवार को महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व भिवानी जिले में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां हुई, जबकि शेष हिस्सों में बारिश नदारद रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.0 से 38.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed