{"_id":"6820fae785d8b6a97e0f5abd","slug":"light-rain-with-strong-winds-hail-also-fell-in-one-or-two-places-the-western-disturbance-will-remain-active-until-may-13-hisar-news-c-21-hsr1007-623769-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, एक-दो जगहों पर ओले भी गिरे, 13 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, एक-दो जगहों पर ओले भी गिरे, 13 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
विज्ञापन
हिसार में आंधी के बाद कार पर गिरा पेड़।
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। साथ ही एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 13 मई तक इस विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही इलाके से आगे निकला, उसके पीछे-पीछे दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब के हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे रविवार शाम को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल व जींद में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है। साथ ही सिरसा, कैथल व फतेहाबाद में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
अभी भी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 से 40.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.0 से 26.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आगे ऐसा रहेगा मौसम
इस विक्षोभ के असर से 13 मई तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि इसके साथ 18 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 19 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव आएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ये रहा दिन का तापमान
अंबाला-38.4 डिग्री
हिसार-40 डिग्री
करनाल-38.0 डिग्री
रोहतक-40.4 डिग्री
सिरसा-39.0 डिग्री
भिवानी-39.9 डिग्री
फरीदाबाद-37.8 डिग्री
महेंद्रगढ़-38.9 डिग्री
नूंह-39.3 डिग्री
पंचकूला-37.1 डिग्री
रेवाड़ी-38.0 डिग्री