Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light has turned away, paths are broken, and there is danger at every step.

Hisar News: रोशनी रूठी, रास्ते टूटे, हर कदम पर खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Light has turned away, paths are broken, and there is danger at every step.
दिल्ली नेशनल हाइवे पर कैंट के सामने अंधरेा, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट
हिसार। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर रात और कोहरे के दौरान सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हाईवे पर न यातायात संकेतक दुरुस्त हैं और न ही रोड ब्लिंकर काम कर रहे हैं। सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी गायब हो चुकी है। कई जगह जेब्रा क्रॉसिंग के बिना ही लोग सड़क पार करते हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं तो कहीं नियमों के विपरीत बने ब्रेकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि हाईवे पर पिछले छह साल से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने हिसार से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे-9 पर भानू चौक से मय्यड़ तक सफर कर खामियों का जायजा लिया। भानू चौक से कैंट की ओर बढ़ते ही सड़क धंसी हुई महसूस होती है। यहां सड़क पर गहरा ढलान है और तारकोल जमा होने से गड्ढे जैसी स्थिति बन गई है। कैंट से पहले आर्मी कैंटीन के सामने बड़ी संख्या में ट्रक खड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी कैंट के गेट के सामने लगा रोड ब्लिंकर भी काम नहीं कर रहा था। भानू चौक से कैंट तक करीब 300 मीटर सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टी गायब है। सड़क किनारे मिट्टी जमा होने से डिवाइडर का आधा हिस्सा ढका हुआ है। डिवाइडर पर लगा पेंट भी उखड़ चुका है। ऐसे में कोहरे के दौरान डिवाइडर दिखाई देना मुश्किल हो सकता है। कैंट गेट के सामने कई वाहन चालक विपरीत दिशा से आकर कैंट की ओर जाते हैं। यह स्थिति बेहद खतरनाक है। लोग ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय पैदल ही हाईवे पार करते हैं।
सड़क पर लगे यातायात संकेतक टूटे हुए हैं। बीच सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटों के तार उखड़े हुए हैं। लाइटें लगी होने के बावजूद रात में हाईवे पर अंधेरा छाया रहता है। लोग रात के समय भी पैदल सड़क पार करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। कैंट के गेट नंबर तीन के सामने बस क्यू शेल्टर बनाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं। कैंट से निकलने वाले लोग सड़क पार कर दूसरी ओर से बस पकड़कर हिसार आते हैं।
बदहाल सर्विस लेन
कैंट के सामने सर्विस लेन का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। यहां सर्विस लेन के नाम पर केवल मिट्टी और पत्थर नजर आते हैं। इस पर रेहड़ी चालकों ने भी कब्जा कर रखा है। वाहनों के निकलने के लिए बेहद कम जगह बची है। सर्विस लेन पर सीवर का पानी भी बहता दिखाई दिया। इस सर्विस लेन के निर्माण के लिए लोगों को करीब 10 साल इंतजार करना पड़ा है।
-------------
एनएच को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बात की जाएगी। स्ट्रीट लाइटों को लेकर एनएचएआई और डीएचबीवीएन के बीच विवाद चल रहा है। इसे हल कराने का प्रयास किया जाएगा। एनएचएआई को निर्देश देकर टोल कंपनी से हाईवे की कमियां दूर कराई जाएंगी।

- महेंद्र पाल, डीसी, हिसार।
---------------


हिसार को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष समिति की बैठक आज
हिसार। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए गठित विशेष समिति की छठी बैठक वीरवार को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के वीसी सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। इसमें हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, महापौर प्रवीण पोपली और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यातायात सुधार के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ चल रहे विकास एवं सुधार कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed