फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life imprisonment for five convicts for youth's murder

Hisar: युवक की हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

मामले में पटेल नगर निवासी दीपक ने 22 अगस्त 2015 को सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी थी। अदालत ने चार दोषियों पर कारावास के साथ-साथ 27-27 हजार और एक पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Life imprisonment for five convicts for youth's murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

हरियाणा के हिसार में अदालत ने गुरुवार को पटेल नगर के पार्क में घूम रहे मुकेश की हत्या करने के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की अदालत ने दोषी पटेल नगर निवासी विजय उर्फ मुर्गी, अजय हैपी और सुनील पर 27-27 हजार और शास्त्री नगर निवासी सुमित पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


जुर्माना न भरने पर उन्हें एक-एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस संबंध में पटेल नगर निवासी दीपक ने 22 अगस्त 2015 को सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 अगस्त 2015 की रात करीब साढ़े दस बजे उसका भाई मुकेश पार्क में घूम रहा था। इसी दौरान सुमित उर्फ गंजा लोहे की रॉड और सुनील, अजय, हैपी व विजय छुरी लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर हैपी ने उसके पेट में छुरी से वार किया। घायल मुकेश को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। दीपक ने बताया था कि वारदात पुरानी रंजिश में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed