फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Licensed weapons were collected least in Narnaund and maximum in City Police Station.

Hisar News: नारनौंद में सबसे कम व सिटी थाना में सबसे अधिक जमा हुए लाइसेंसी हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Licensed weapons were collected least in Narnaund and maximum in City Police Station.
हांसी। पुलिस जिले में 2857 लाइसेंस धारकों में से 897 लाइसेंस धारकों ने अब तक अपने शस्त्र थाने या गन हाऊस में जमा नहीं करवाए हैं। सिटी थाना में सबसे ज्यादा व नारनौंद में सबसे कम हथियार जमा हुए हैं। वहीं हथियार जमा न करवाने वाले लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


ऐसे लाइसेंस धारकों को पुलिस जल्द ही नोटिस जारी कर सकती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के दौरान लाइसेंसी हथियारों को थाने या गन हाउस में जमा करवाना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बीते दिनों सभी लाइसेंस धारकों को असलहा जमा करवाने के निर्देश दिए थे। पुलिस जिले में कुल 2857 गन लाइसेंस बने हुए हैं। इनमें से ज्यादातर ने अपना असलहा जमा करवा दिया है। सोमवार तक 897 ने असलहा जमा नहीं करवाया था। पुलिस के अनुसार सिटी थाना में कुल 493 लाइसेंस धारक हैं जिसमें से 117 लाइसेंस धारकों ने हथियार जमा नहीं करवाए। सदर थाना में 495 लाइसेंस धारकों में से 157 ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

वहीं नारनौंद थाना में 872 लाइसेंस धारकों में से 466 धारकों ने हथियार जमा नहीं करवाए। बास थाना में 497 लाइसेंस धारकों में से 157 ने हथियार जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाइसेंस धारक जल्दी अपना हथियार जमा करवाएं। हथियार जमा नहीं करवाने वालों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed