फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Let the resolution of those who resolve not to go to the assembly be fulfilled this time: Chief Minister

विधानसभा में न जाने का संकल्प करने वालों का संकल्प इस बार पूरा करवा ही दो : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Let the resolution of those who resolve not to go to the assembly be fulfilled this time: Chief Minister
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल । विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। मैं बनी बनाई सरकार में आपकी साझेदारी मांगने आया हूं, ताकि विकास की गाड़ी और रफ्तार पकड़ सके। अब आपको नेताजी का मूड देखकर बात करने की जरूरत नहीं होगी। इन अहंकारी लोगों ने 17 सालों में सिर्फ और सिर्फ लूट खसोट की राजनीति की है। जनता की भावनाओं को समझा ही नहीं। आज जनता के सामने ये उपचुनाव एक अवसर बनकर आया है। फिर से उसी भूल को मत दोहराना। जिन लोगों ने संकल्प लिया था कि विधानसभा में नहीं जाएंगे, उनका संकल्प पूरा करवा ही दो ताकि ऐसे लोग विधानसभा जैसे पवित्र स्थान पर न जा सकें। यह बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को गांव धौलपालिया में, ऐलनाबाद के लढ़ा रिसोर्ट, ऊधम सिंह चौक और टिब्बी अड्डा चौक पर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब निर्णय आपने करना है, फैसला आपके हाथ में है। आप बिना किसी भय व निडरता के साथ मतदान करने जाएं। उन्होंने ने कहा कि आपको ऐसा विधायक मिलने जा रहा है, जिसका धर्म ही समाजसेवा और मानव मात्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार के सात सालों के दौरान सरकार ने जिन घरों में पानी नहीं था, उन घरों में योजना के तहत हर घर तक नल पहुंचाने का काम किया। प्रदेश के 5600 ऐसे गांव हैं। जहां आज 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी है। जनहित से जुड़ी 580 सेवाएं ऐसी हैं जो ऑनलाइन हैं। रोजगार की बात हो या अन्य किसी प्रकार के विकास की बात हो, सरकार ने प्रदेश के किसी भी कोने में कसर नहीं छोड़ी। भाजपा का विधायक न होने के बावजूद सरकार ने 700 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए। सीएम ने कहा कि अगर आपके विधायक ने यहां की जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत करवाया होता तो यहां की जनता के हालात आज ये नहीं होते। इस मौके पर लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, डिप्टी स्पीकर विधानसभा रणवीर गंगवा, पूर्व में मंत्री व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, सिरसा प्रभारी अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, फतेहाबाद से विधायक दुड़ाराम, सागर केहरवाला, रामचंद्र कंबोज, शीशपाल कंबोज, गुरदेव सिंह राही, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed