फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Leopard skin found in Dhani Sanchala-Bhojraj temple complex

ढाणी सांचला-भोजराज मंदिर परिसर से मिली तेंदुए की खाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard skin found in Dhani Sanchala-Bhojraj temple complex
भूना। वन जीव विभाग की टीम को ढाणी सांचला-भोजराज मंदिर परिसर से तेंदुए की खाल मिली है। मंगलवार की देर शाम को कब्जे में लेकर टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विभाग के निरीक्षक जयविंद्र नेहरा ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि डेरे में रसोईयां सफाई कर रहा था तो उन्हें एक प्लास्टिक के कट्टे में तेंदुए की खाल दिखाई दी। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जो खाल बरामद की है वह प्राथमिक दृष्टि तेंदुए की लग रही है। उपरोक्त खाल की जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को वन विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डेरे में सर्च अभियान चलाया था। मगर जांच के दौरान गीदड़ व गोह के जननांग व सांडे के तेल के अलावा कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। मंगलवार को महंत विरोधी लोगों ने सूचना देकर तेंदुए की खाल मंदिर परिसर में होने की जानकारी से वन्य जीव निरीक्षक को देकर अवगत करवाया। गौरतलब यह है कि ढाणी सांचला-भोजराज में कई दिनों से तीन पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। लड़की कि सार्वजनिक बदनामी किए जाने के मामले में उसका परिवार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ खड़ा है। जबकि दूसरे पक्ष लोगो ने डेरे में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं वन्य जीव निरीक्षक
मंगलवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि तेंदुए की खाल मंदिर परिसर में मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर जाकर जांच की तो तेंदुए जैसा दिखने वाला खाल बरामद हो गई है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयविंद्र नेहरा, वन जीव निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed