{"_id":"6495cad857408f196701b716","slug":"last-date-for-admission-in-hau-has-been-extended-from-june-26-to-july-8-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचएयू में अब 8 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन, 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचएयू में अब 8 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन, 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा
Fri, 23 Jun 2023 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:09 PM IST
सार
5 हजार से अधिक विद्यार्थी अब तक ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। पीपीपी अपडेट होने में दिक्कत के चलते विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दाखिला प्रक्रिया की समय अवधि बढ़ाई है।
विज्ञापन
एचएयू गेट (HAU)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार स्थ्ति चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तारीख अब 26 जून से बढ़ाकर 8 जुलाई कर दी गई है। साथ ही 9 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 23 जुलाई को होगी। परिवार पहचान पत्र अपडेट होने में दिक्कत के चलते विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दाखिला प्रक्रिया की समय अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज ने बताया कि इस बार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अपलोड की गई जानकारी के आधार पर ही विश्वविद्यालय के ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र में जानकारियां अपडेट करने में लगने वाले समय और परेशानी को देखते हुए दाखिले संबंधित समयाविधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार को हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के आवेदक के लिए आवेदन फीस 1500 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये है।
विज्ञापन
इन स्नातक कोर्स में हो रहे हैं आवेदन
कुलपति ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वर्षीय बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होता है। जबकि चार वर्षीय बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर नामांकन होगा। बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मैन) 2023 और एलईईटी 2023 की मेरिट के आधार पर होगा।
इन पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में होंगे दाखिले
कुलपति ने बताया कि पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कम्यूनिकेशन स्किल इन इंगलिश, इंगलिश-हिंदी ट्रांसलेशन, रिमोट सेसिंग एंड जियोग्रेफिकल इनफार्मेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इन्वायरमेंट कोर्सेज भी शामिल हैं। इसके अलावा एनआरआई व इंडस्ट्री स्पांसर्स उम्मीदवारों के लिए भी पीजी प्रोग्राम में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं।