फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last chance for private hospitals to set up oxygen plants till October 10

निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का अंतिम मौका 10 अक्तूबर तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Last chance for private hospitals to set up oxygen plants till October 10
हिसार। जिले में कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। विभाग ने निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 10 अक्तूबर का अंतिम समय रखा है। आलम यह है कि अभी केवल इक्का-दुक्का अस्पताल ही प्लांट लगा रहे हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि सीएमओ की तीन सदस्यीय टीम ने कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत पंजीकरण सभी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दौरा किया था। उसी समय यह हकीकत सामने आई। तीन सदस्यीय टीम ने सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब दोबारा से जांच की जाएगी कि कहां प्लांट लगना है या नहीं। इसी आधार पर कार्रवाई होगी। शहर के सुखदा व सर्वोदय निजी अस्पताल और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य चल रहा है। वहीं जिंदल, सीएमसी, गीतांजली अस्पताल में प्लांट चालू हो चुके हैं।
विज्ञापन

दो सरकारी अस्पताल में लगे प्लांट
जिले के दो सरकारी जिला अस्पताल व हांसी के नागरिक अस्पताल में प्लांट लग चुके हैे। जिला अस्पताल में दूसरा एक हजार लीटर की क्षमता वाला और नारनौंद में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को खुद के प्लांट लगाने के लिए 10 अक्तूबर का अंतिम समय दिया हुआ है। तीन अस्पतालों में प्लांट लगे हैं और कुछ अस्पतालों में प्लांट का काम चल रहा है। इसकी जांच के लिए गठित टीम जायजा लेगी। - डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed