फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Larva found in tire shops and cisterns in auto market, warning notices given to 20 shopkeepers

ऑटो मार्केट में टायरों की दुकानों और हौदियों में मिला लारवा, 20 दुकानदारों को थमाए चेतावनी नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Larva found in tire shops and cisterns in auto market, warning notices given to 20 shopkeepers
हिसार। ऑटो मार्केट में लारवा मिलने पर नोटिस देते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। मानसून की बारिश के साथ ही शहर में मच्छरों के लारवा मिलने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लारवा को नष्ट करने, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया आदि बीमारियों के प्रति जागरूकता को लेकर ऑटो मार्केट और मॉडल टाऊन में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व हेल्थ इंस्पेक्टर रमेश कुंडू, जितेंद्र मलिक और सुखबीर सिंह ने किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दुकानों के बाहर रखे पुराने और कबाड़ टायर, हौदी और टंकियों में लारवा पाए जाने पर 20 दुकानदारों को चेतावनी नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मेजर सुभाष खतरेजा ने बताया कि चेतावनी नोटिस हरियाणा म्युनिसिपल अधिनियम 1973 का 24 की धारा 214 के क्लॉज (1) के तहत जारी किए गए हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठान या दुकान मालिकों द्वारा सुझाव का पालन न करने पर अधिनियम की धारा 98 के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाती है और पुन: निरीक्षण करने पर 300 से 2000 रुपये तक का चालान करने का प्रावधान है। इसके साथ पानी में लारवा पाए वाले प्रतिष्ठान मालिक को अपने स्तर पर खड़े पानी को हटाने अथवा लारवा नाशक दवाई या मिट्टी का तेल डालकर उसको नष्ट करवाने के निर्देश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता नूर मोहम्मद ने बताया कि किसी भी घर या प्रतिष्ठान में मच्छरों के लारवा के कारण समुदाय में बीमारी पनप सकती है इसलिए अपने घर में साफ-सफाई रखें ताकि खुद के स्वास्थ्य के साथ साथ समुदाय के स्वास्थ्य को भी नुकसान न पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एमपीएचडब्ल्यू राजकुमार, आशीष, बजरंग सोनी, परमजीत, लक्की ठकराल, अनूप ढुल, मंगल, नरेश,प्रमोद, सुनील भानखड़, सुरेंद्र नरवाल, रविंद्र, जसबीर, अनिल, सतीश, सुनील, सुरेश, अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर दें अपने कूलर, हौदी या अन्य पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। शरीर को ढक कर रखें तथा मच्छर रोधी दवा या क्रीम या कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed