Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Land secured, agency finalized... yet the MRI center has not started.

Hisar News: जमीन मिली, एजेंसी तय...फिर भी शुरू नहीं हुआ एमआरआई सेंटर

Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Land secured, agency finalized... yet the MRI center has not started.

विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में एमआरआई सेंटर शुरू करने की योजना भवन उपलब्ध करवाने और एजेंसी तय होने के बावजूद सिरे नहीं चढ़ पाई है। अस्पताल प्रबंधन ने जुलाई में सेंटर के लिए जगह चिह्नित कर शौचालय का भवन कंपनी को सौंप दिया था। इसके बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून तक एमआरआई सेंटर शुरू करवाने की बात कही थी लेकिन निर्धारित समय बीतने के पांच माह बाद भी मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाई है। हिसार के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत एमआरआई स्कैन की सुविधा शुरू करने की योजना को मार्च में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


इसके लिए आकाश इमेजिंग डायग्नोस्टिक एमआरआई सेंटर कंपनी को अधिकृत किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने जुलाई में ओपीडी के सामने बने शौचालय के भवन को सेंटर के लिए चिह्नित कर कंपनी को सौंप दिया था। भवन की पैमाइश और ड्राइंग का काम भी पूरा हो चुका है लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। यहां कंपनी को एमआरआई मशीनें स्थापित करनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का लेना पड़ रहा सहारा

नागरिक अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अस्पताल में सेंटर शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में जांच की सुविधा मिल सकेगी और निजी सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

----------

कंपनी को शुरू करना है काम

एमआरआई सेंटर के लिए जगह चिह्नित कर कंपनी को काम सौंपा जा चुका है। जुलाई में शौचालय वाले भवन को सेंटर के लिए चिह्नित किया गया था। आकाश डायग्नोस्टिक कंपनी को काम सौंपने के बाद अब उसे निर्माण कार्य शुरू करना है। मुख्यालय से आवश्यक अनुमति मिल चुकी है।


- डाॅ. प्रभुदयाल, एसएमओ एवं मीडिया प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल हिसार

नागरिक अस्पताल के शौचालय का भवन कंपनी को सौंपा जा चुका है। कंपनी को नवंबर में ही इस पर काम शुरू करना है। प्रयास है कि दिसंबर के अंत तक एमआरआई सेंटर तैयार कर मरीजों को सुविधा देना शुरू कर दिया जाए।

- रामनिवास मलिक, मैनेजर, आकाश इमेजिंग डायग्नोस्टिक एमआरआई सेंटर कंपनी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed