फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lakhs of rupees fraud in the name of advertisement

विज्ञापन के नाम पर की लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 27 Feb 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees fraud in the name of advertisement
मीडिया में लाखों रुपये का विज्ञापन लगवाने के बाद राशि जमा नहीं करवाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में अवधेश गौड़ ने बताया कि सिरसा के मोहम्मदपुरिया निवासी बालकिशन ने दिसंबर 2017 को मीडिया में विज्ञापन देने का कार्य करता था। आरोप है कि बालकिशन ने एक अस्पताल का 11 बार मीडिया में 6 लाख 79 हजार 887 रुपये में विज्ञापन लगवाया और एक अस्पताल का एक लाख 51 हजार 200 रुपये में विज्ञापन लगवाया और रुपये कंपनी में जमा नहीं करवाए। वहीं एक अन्य मामले में भी अवधेश गौड़ ने शिकायत दी कि भिवानी के गांव अजीतपुर निवासी हरिकिशन ने मीडिया में 11 बार विज्ञापन लगवाया। जिसकी कुल राशि 4 लाख 57 हजार 178 रुपये है। इसके अलावा हरिकिशन ने एक और विज्ञापन लगवाया उसकी राशि एक लाख 4 हजार 833 रुपये थी। आरोप है कि हरिकिशन ने यह राशि कंपनी में जमा नहीं करवाई। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed