{"_id":"65de1dbb11628db5820856e3","slug":"laborer-dies-in-collision-between-track-and-tractor-hisar-news-c-21-hsr1020-330561-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रैक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रैक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मजदूर की मौत
विज्ञापन
हिसार। सातरोड खास के पास रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक और ट्रैक्टर के बीच में हुई भिड़ंत में 46 वर्षीय मस्तनाथ कॉलोनी निवासी बलदू राम की मौत हो गई। पता चलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि मस्तनाथ कॉलोनी निवासी बलदू राम रेलवे स्टेशन पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिस कारण बलदू राम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिसार। नियाणा गांव के पास से गुजरने वाली नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली की नियाणा गांव के पास से गुजरने वाली नहर में एक व्यक्ति का शव पीछे से आया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।