फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lab technician of Agroha Medical College beaten up

Hisar News: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को पीटा, एक घंटे तक बंधक बनाया, वीडियो भी बनाई

Sun, 03 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lab technician of Agroha Medical College beaten up
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन सुशील कुमार पर कुछ लोगाें ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे लगभग एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और मेरे गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने मेरी मारपीट की वीडियो मोबाइल में बना लिया। हमलावरों ने धमकी दी कि अगर तूने इस बारे में कोई शिकायत की तो हम तुझे घर से उठाकर जान से मार देंगे। पीड़ित सुशील का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने उसकी पिटाई कराई है।
विज्ञापन

न्यू ऋषिनगर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अग्रोहा के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक ने 28 फरवरी को एक फाइल व किराये के 50 रुपये देकर कहा कि तुम जल्दी से इसे हिसार ऑटो मार्केट की एक दुकान में पहुंचा दो। जब वह फाइल देने ऑटो मार्केट स्थित दुकान में पहुंचा तो वहां पर मौके पर संदीप, विनय सहित पांच लोग मौजूद थे। संदीप ने कहा कि हमारे बारे में गलत क्यों बोला। संदीप, विनय अन्य लोगों ने बेल्ट एवं मुक्कों से मारा। हमलावरों ने करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। सुशील का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली। हमलवरों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed