फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kurukshetra student gang-raped in Hisar hotel, both accused arrested

Hisar News: कुरुक्षेत्र की छात्रा से हिसार के होटल में सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra student gang-raped in Hisar hotel, both accused arrested
हिसार। कुरुक्षेत्र जिले की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शहर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग की 2 मई को परिवार वालों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर बस में बैठकर हिसार बस स्टैंड पहुंच गई। यहां उसे जींद जिले के गांव दनौदा का मोनू मिला। मोनू छात्रा को बहला फुसलाकर कैंप चौक स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने होटल में काम करने वाले उत्तराखंड निवासी जितेंद्र को बुला लिया। इसके बाद जितेंद्र ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह होटल से निकली और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed