फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep arrested in Union Bank robbery case, 11.52 lakh recovered

यूनियन बैंक डकैती प्रकरण में कुलदीप गिरफ्तार, 11.52 लाख बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep arrested in Union Bank robbery case, 11.52 lakh recovered
हिसार। राजगढ़ मार्ग पर सीआरएम लॉ कॉलेज के पास यूनियन बैंक से हथियारों के बल पर 16.19 लाख रुपये की डकैती डालने के मामले में एसटीएफ टीम ने आरोपियों से 11 लाख 52 हजार रुपये की नकदी बरामदगी की है। पुलिस ने 2.50 लाख पहले ही बरामद कर लिए थे। अब तक कुल 14 लाख दो हजार रुपये की रकम बरामद हो चुकी है। तीन अवैध हथियार के अलावा दो गाड़ियां भी बरामद हुई है। मामले से जुड़े एक और आरोपी को ढाणी कुतुबपुर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डकैती के बाद कुलदीप के पास रुपये छिपाए थे। पांच आरोपी आठ दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल दिया था त्यागपत्र
एसटीएफ डीएसपी ललित कुमार और निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि नंगथला निवासी जूडो का इंटरनेशनल खिलाड़ी आरोपी सोनी पिछले साल आईटीबीपी में सिपाही के पद से त्यागपत्र चुका था। नौकरी छोड़ने के बाद रुपयों की कमी हुई, तो उसने वारदात की साजिश रची। बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद सोनी अपने साथियों के साथ हांसी एरिया में गया था। वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी को वहीं पर एक खेत में छुपा दिया था। सोनी ने अपने चारों साथियों को खुद की कार में बैठाया और उन्हें जीरकपुर छोड़कर आया। वापस आते समय आरोपी प्रदीप उसके साथ आया था। बाद में प्रदीप अजमेर चला गया। सोनू, विकास और नवीन जीरकपुर रुक गए थे।
विज्ञापन

पचास हजार में लाए थे अवैध पिस्तौल
वारदात को अंजाम देने के बाद सोनी छाबा ने डकैती की कुछ रकम को अपने साथियों में बांट दिया था। बाकी रकम वह अपने साथ ले गया और ढाणी कुतुबपुर निवासी कुलदीप के पास रख दी। एक-दो दिन के बाद कुलदीप से रकम ले आए और उसे दस हजार रुपये दे दिए। सोनी ने बाकी की रकम छुपा दी थी, जो बाद में आपस में बांटनी थी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि सोनी, नवीन और सोनू तीनों हरियाणा-उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव जतारी से पचास हजार रुपये में अवैध पिस्तौल लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मंदिर बना रखा था..
पूछताछ के दौरान सामने आया कि भाटला गांव निवासी प्रदीप धार्मिक प्रवृति का है। घर के अंदर एक कमरे में मंदिर बना रखा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अजमेर शरीफ गया था और वहां पर दरगाह पर 51 हजार रुपये की नकदी चढ़ाई थी। इसके अलावा वहां पर मौजूद गई लोगों को भी रुपये दिए थे।

अदालत में करेंगे पेश
एसटीएफ ने पांच आरोपियों नंगथला निवासी सोनी छाबा, जींद के खरकरामजी निवासी सोनू, भाटला निवासी प्रवीन, सोनीपत के नवीन और सोनीपत के चिडाना निवासी विकास को अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने जीरकपुर निवासी देवेंद्र को रिमांड के दौरान पकड़ा था। अब इस मामले में सातवें आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सभी सोनी छाबा, सोनू, कुलदीप, प्रदीप, विकास और नवीन को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed