फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Krishi Vigyan Kendra got the best center award at the national level

कृषि विज्ञान केन्द्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वश्रेष्ठ केन्द्र का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Krishi Vigyan Kendra got the best center award at the national level
हिसार- दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को अवॉर्ड प्रदान करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित शिखर सम्मेलन और स्वराज पुरस्कार-2022 कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नवीन प्रौद्योगिकियों का खेत प्रदर्शनों के माध्यम से व्यापक प्रसार, कृषि में युवाओं को आकर्षित करना (आर्या), उद्यम इकाईयों की स्थापना, कृषि मौसम सेवा के तहत सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया है। इस मौके पर कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ हकृवि के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल, कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय किसानों को पूर्णत: समर्पित है।
विज्ञापन

बता दें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सभी 11 कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थानों से 731 कृषि विज्ञान केंद्रों ने आवेदन किया था जिनमें से पुरस्कार के लिए उक्त केंद्र को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed