फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kirori girls won bronze medal in state level rugby football championship

Hisar News: राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में किरोड़ी की छात्राओं ने जीता कांस्य पदक

Fri, 14 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Kirori girls won bronze medal in state level rugby football championship
हिसार राजकीय उच्च विद्यालय किरोड़ी में खिलाड़ियों को सम्मानित करते सरपंच तेलू राम व अन्य। 
अग्रोहा, हिसार। राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतने वाली टीम को राजकीय उच्च विद्यालय किरोड़ी के प्रांगण में सम्मानित किया गया। विजेता लड़कियों के स्वागत में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच तेलू राम ने मेडल व माला पहनाकर सम्मनित किया। कोच सोनू व कोच भूरिया को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय किरोड़ी में कार्यरत पीटीआई वीरेंद्र ने बताया कि यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जींद के रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई थी। मैच में लड़कियों ने चरखी दादरी को हराकर पूरे राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नेशनल व राज्य स्तर पर कई मेडल प्राप्त किए हैं। रेनू ने गतका में नेशनल मेडल, राजगुरु ने गतका में नेशनल मेडल, विक्रम ने गतका में नेशनल मेडल, ज्योति ने डोजबाल व रग्बी फुटबाल में मेडल, नीलम ने डोजबाल में, तमन्ना ने रग्बी फुटबाल में, सोनू स्कूली ने कबड्डी में, सोनिया ने रग्बी फुटबाल में मेडल, आशु ने रग्बी फुटबॉल में मेडल, रिंकी ने स्टेट मेडल, तमन्ना ने सीनियर में मेडल, निधि, मनीषा, अश्विन, राहुल, लक्ष्य आदि ने अपने गांव का व जिले का नाम प्रदेश में चमकाने का कार्य किया है। इस मौके पर धर्मपाल मास्टर, राजेश, फूल चंद, बलवान, ईश्वर, राकेश, ऋतिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed