फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khelo India Youth Games: Manvi of Hisar won the medal from Haryana in the traditional yoga event

Khelo India Youth Games: ट्रेडिशनल योगा इवेंट में हरियाणा से हिसार की मानवी ने जीता पदक

Wed, 08 Jun 2022 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 02:31 AM IST
सार

वर्ष 2020-21 में मानवी ने राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2021-22 में ओडिशा में हुई नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Manvi of Hisar won the medal from Haryana in the traditional yoga event
कोच बसंत कुमार के साथ मानवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ट्रेडिशनल योगा इवेंट में हरियाणा से लड़कियों में एकमात्र हिसार की मानवी ने कांस्य पदक जीता। हिसार की भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली मानवी पिछले छह साल से कोच बसंत कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स चार जून से छह जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए थे। मानवी मंगलवार को हिसार पहुंची है। अब उनका विजयी जुलूस निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


मानवी के पिता रोहित कुमार भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में सीनियर असिस्टेंट हैं। माता मीनाक्षी गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि मानवी ने स्कूल समय में पांचवीं कक्षा से ही योग की शुरुआत की। धीरे-धीरे उसकी रुचि बढ़ती गई तो उसने सेक्टर-13 में योग धारा में कोच बसंत कुमार के पास प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
विज्ञापन


मानवी अब तक 10 से ज्यादा पदक जीत चुकी है। वर्ष 2020-21 में मानवी ने राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2021-22 में ओडिशा में हुई नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed