फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kharak Puniya village hisar, Hisar

बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला दुकानदार दोषी करार

Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
kharak Puniya village hisar, Hisar
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक की अदालत ने सामान लेने आई नौ साल की एक बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी खरक पूनिया गांव के 37 वर्षीय सतीश कुमार को दोषी करार दिया है। उसे वीरवार को सजा सुनाई जाएगी। वह कैमरी रोड की चंद्रलेन कॉलोनी में मोबाइल व किरयाणा की दुकान चलाता है।

विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार खरक पूनिया का सतीश कुमार कैमरी रोड पर चंद्रलेन कॉलोनी में मोबाइल गैलरी व किरयाणा की दुकान चलाता है। वारदात इसी साल 9 फरवरी को हुई थी। एक आदमी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसने रात आठ बजे अपनी नौ साल की बेटी को अदरक लाने दुकान पर भेजा था। वह 20 मिनट तक नहीं लौटी तो उसे चिंता सताने लगी। वह उसे ढूंढने निकला। दुकानदार सतीश दुकान के आगे खड़ा मिला। पूछने पर उसने बताया कि तुम्हारी बेटी तो यहां आई ही नहीं। इस पर वह बेटी को ढूंढने और कुछ आगे तक गया। वह नहीं मिली। वह लौटते हुए सतीश की दुकान के आगे पहुंचा तो उसकी बेटी सहमी हुई दुकान के अंदर से निकली और पास आकर पिता से लिपट गई। उसके बाद बाप-बेटी घर पहुंचे। बच्ची ने वहां मां-बाप को बताया था कि दुकानदार सतीश ने उसे दुकान के अंदर दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

उसके बाद मामला महिला थाना तक पहुंचा था। पुलिस ने इस संबंध में इसी साल 14 फरवरी को केस दर्ज किया था।
केस दर्ज होने की भनक मिलने पर आरोपी दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया था। महिला थाना पुलिस ने उसे केस दर्ज होने के 15 दिन बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी दुकानदार को दोषी मानते हुए उसे सजा सुनाने के बारे में फैसला वीरवार तक सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed