फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khaps gave a new direction to the society by raising voice against the evils.

Hisar News: खापों ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को दी नई दिशा

Mon, 23 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khaps gave a new direction to the society by raising voice against the evils.
हांसी अखिल भारतीय काली रामन खाप की वार्षिक उत्सव में नागरिकों को संबोधित करते राज्यसभा सांसद सु
हांसी। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का कहना है कि समाज के उत्थान में खापों की ऐतिहासिक भूमिका रही है। खापों ने समय-समय पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को नई दिशा दी है। वह सिसाय स्थित अखिल भारतीय कालीरामन खाप भवन में रविवार को खाप की ओर से आयोति वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अपने जीवन अनुभव बच्चों के साथ साझा करने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी सही और गलत की पहचान कर सके और सशक्त समाज का निर्माण हो। उन्होंने बेटा-बेटी में समानता पर जोर देते हुए कहा कि दोनों को समान शिक्षा और अवसर मिलना चाहिए। बराला ने गांव में प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर खाप प्रधान कर्मवीर सिंह ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हिसार आशा खेदड़, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू डाटा, मार्केट कमेटी हिसार के अध्यक्ष रविंद्र रॉकी, खाप महासचिव उमेद सिंह, सुशील खर्ब, सुरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथ 135 पर सुना ‘मन की बात’
कार्यक्रम के बाद बराला ने बूथ नंबर 135 पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक सोच और प्रेरणा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed