{"_id":"6873e9142fc37d508405e64d","slug":"khaki-is-teaching-the-lesson-of-cleanliness-and-greenery-hisar-news-c-127-1-ftb1001-136869-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वच्छता के साथ हरियाली का पाठ पढ़ा रही खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वच्छता के साथ हरियाली का पाठ पढ़ा रही खाकी
Sun, 13 Jul 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अभियान के तहत थाने में पौधे की देखभाल करते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। लोगों को सुरक्षा देने वाली पुलिस अब स्वच्छता और हरियाली का पाठ पढ़ा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन के नेतृत्व में हर रविवार को जिले के सभी थानों, चौकियों व पुलिस इकाइयों में सफाई अभियान संचालित किया गया। स्वच्छ थाने, सशक्त समाज अभियान के तहत सफाई की जाती है।
अभियान के तहत रविवार को थानों व चौकियों में नियमित सफाई के अलावा पुराने दस्तावेजों व अनुपयोगी वस्तुओं का व्यवस्थित निस्तारण, पौधरोपण व हरियाली को बढ़ावा दिया जाता है। इसके अलावा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए संवाद और सहभागिता की जाती है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छ परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ सोच और स्वस्थ संबंधों के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास है। जब पुलिस और आमजन के बीच सहभागिता बढ़ेगी, तो समाज में सुरक्षा और सेवा की भावना भी सशक्त होगी।