फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kejriwal only fulfilled his dreams, not those of the people: Naib Singh Saini

केजरीवाल ने केवल अपने सपने पूरे किए, जनता के नहीं : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal only fulfilled his dreams, not those of the people: Naib Singh Saini
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के सपने पूरे नहीं किए अपने सपने पूरे किए हैं। दिल्ली से वह जा रहे हैं, भाजपा की सरकार आ रही है। भारतीय जनता पार्टी को लोग स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नगर निकाय चुनावाें के लिए भी हम तैयार हैं।
विज्ञापन

एचएयू में एग्री बिजनेस टूरिज्म सेंटर के उद्घाटन मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली में अपनी सरकार बनाएंगे। दस साल में अरविंद केजरीवाल ने केवल सपने दिखाने का काम किया है। उन्होंने जनता के सपनों को लेकर कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

भाजपा निकाय चुनाव सिंबल पर ही लड़ती है
हरियाणा में नगर निकायों के चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ने को लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा निकाय के चुनाव सिंबल पर ही लड़ती है। इसका अंतिम फैसला संगठन की ओर से ही लिया जाएगा। संगठन जो फैसला लेगा उसी के हिसाब से चुनाव में उतरेंगे। भाजपा कभी किसी चुनाव को छोटा नहीं मानती। हमारे लिए हर एक चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण होता है। उसको पूरी तैयारी के साथ लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्री-टूरिज्म सेंटर पर आई 5.6 करोड़ की लागत
सीएम नायब सिंह सैनी ने एग्री-टूरिज्म सेंटर (कृषि पर्यटन केंद्र) का लोकार्पण किया। यह करीब छह एकड़ में 5.6 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। सीएम ने कहा कि इस केंद्र के जरिए युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति जानने में मदद मिलेगी। पर्यटन केंद्र में बने संस्कृति सूचना केंद्र में हरियाणवी महिला-पुरुष के परिधान, व्यंजन, त्योहार, लोक संगीत वाद्ययंत्र, पारंपरिक बर्तन, आदि के अलावा सभी फसलों के उन्नत किस्मों व बीजों की जानकारी मिलती है। फूड कोर्ट बनाया गया है जिसमें परंपरागत हरियाणवी व्यंजनों का जायका आमजन चख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed