{"_id":"5d851c308ebc3e0131498d40","slug":"kaun-banega-crorpati-hisar-news-rtk519182165","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कौन बनेगा करोड़पति’ से धनराशि जीतकर लौटीं डॉ. उर्मिल धतरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कौन बनेगा करोड़पति’ से धनराशि जीतकर लौटीं डॉ. उर्मिल धतरवाल
विज्ञापन
चिकित्सका उर्मिल धत्तरवाल का स्वागत करते क्षेत्रवासी।
- फोटो : Hisar
हांसी की जानी-मानी चिकित्सक डॉ. उर्मिल धतरवाल आखिरकार मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने में कामयाब हुई है। इस दौरान उन्होंने इस खेल में काफी धनराशि भी जीती। करीब साढ़े पांच सेकेंड में फास्टेस्ट फिंग फर्स्ट में पूछे गए प्रश्न का उन्होंने जवाब दिया। जैसे ही उनका हॉट सीट पर बैठने के लिए चयन हुआ तो वह खुशी से फूली नहीं समाई।
खेल की शुरुआत से पहले उनके जीवन पर आधारित दो मिनट का वीडियो दिखाया गया। उसमें हांसी शहर, धतरवाल अस्पताल व यहां के लोगों के बारे में बताया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के पास उनके पास अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पैसे नहीं होते हैं तो वह उनसे पैसे नहीं लेती। इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने उनकी सराहना भी की।
वीरवार रात को जब वह हांसी पहुंचीं तो उनका क्षेत्र के लोगों व अस्पताल स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया व केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान डॉ. उर्मिल धतरवाल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि काफी देर तक चला उनका कार्यक्रम काफी बढ़िया रहा। पिछले कई सालों से उनका यह सपना था कि वह भी कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे। करीब 20 साल बाद जाकर उनका यह सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को प्रसारित होगा शो
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को हांसी के मशहूर पेड़ों के बारे में बताया। वह स्पेशल हांसी से उनके लिए पेड़े भी लेकर गई। उन्होंने बताया कि हांसी के पेड़े मशहूर हैं व विदेशों में भी यहां से पेड़े सप्लाई किए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने हांसी में पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक किले, दरगाह व क्षेत्र के लोगों के स्वभाव के बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने भी डॉ. उर्मिल धतरवाल को बधाई दी व कहा कि यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने हांसी क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह शो चार अक्तूबर को टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
डॉ. उर्मिल धतरवाल ने बताया कि वर्ष 2000 से वह केबीसी में जाने के लिए कोशिश कर रही थीं। सामान्य ज्ञान व अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए वह लगातार अखबार पढ़ती हैं। बता दें कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में भाग लेने वाले अन्य नौ लोग भी उनसे कम उम्र के थे। इसके बावजूद उन्होंने सबसे पहले प्रश्न का जवाब दिया।