फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Karate Challenge Cup: Girls won 75 gold, 72 silver and 136 bronze medals

नौंवी गर्ल्स कराटे चैलेंज कप में बेटियों ने जीते 75 स्वर्ण, 72 रजत व 136 कांस्य पदक, बेटियां बोले: सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Karate Challenge Cup: Girls won 75 gold, 72 silver and 136 bronze medals
हिसार। सेक्टर-14 के श्रीराम आइडियल स्कूल में नौंवी गर्ल्स कराटे चैलेंज कप में सीनियर वर्ग में प्र? - फोटो : Hisar
हिसार। सेक्टर-14 के श्रीराम आइडियल स्कूल में बुधवार को नौंवी गर्ल्स कराटे चैलेंज कप का आयोजन किया गया। चैलेंज कप में 17 स्कूलों की 550 बेटियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान लड़कियों ने 75 स्वर्ण, 72 रजत, 136 कांस्य पदक जीते। सूरज स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित गर्ल्स कराटे चैलेंज कप में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। एकेडमी के प्रधान हरीश सिराधना ने बताया कि उम्र और वेट के हिसाब से श्रेणी बनाई गई थी। एक कैटेगिरी में आठ बेटियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

वहीं सीनियर वर्ग में महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिसार प्रथम स्थान पर रहा। इस स्कूल की बेटियों ने सबसे ज्यादा 9 स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग में आईडीडीएवी प्रथम रहा। विजेता बेटियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बेटियों ने कहा कि सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सीखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षिका एवं लोक संस्कृति संरक्षिका अर्चना सुहासिनी, पर्वतारोही अनीता कुंडू, डीएवी स्कूल एआरओ सुनीता बहल, असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ से जसवीर कौर, भूपेंद्र बिल्ला, मोहित अग्रवाल पहुंचे। अध्यक्षता श्रीराम आइडियल स्कूल से डायरेक्टर पुष्पा गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल रूचिका गोयल ने की। मंच संचालन रोहतक से पहुंचे वीर सिंह आर्य और टोहाना से विनय वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्पेशल गेस्ट के रूप में जैन कन्या स्कूल से प्रिंसिपल रेणू बंसल, श्री देवी भवन हाई स्कूल से रचना गुप्ता, आईडीएवी पब्लिक स्कूल से नीलम गर्ग, महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सविता गुप्ता, आई बर्ड इंटरनेशनल स्कूल से श्वेता गोयल, स्प्रिंग फील्ड स्कूल से नीरजा खन्ना, बीएस मॉडर्न हाई स्कूल से मंजू गांधी, श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल से नीरू भाटिया, ऋषिकुल विद्या मंदिर स्कूल से सुनीता शर्मा, मिलिनियम पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल रूबिका पहुंचीं।
इन स्कूलों के खिलाड़ियों ने जीते पदक
स्कूल स्वर्ण रजत कांस्य
जैन गर्ल्स स्कूल 03 07 08
श्रीदेवी भवन हाई स्कूल 08 07 15
आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल 06 04 16
श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी 06 03 04
स्प्रिंग फील्ड स्कूल 07 05 05
बीएस मॉडर्न हाई स्कूल 03 08 20
ऋषिकुल विद्या मंदिर स्कूल 04 01 03
मिलिनियम पब्लिक स्कूल 07 04 11
श्री एचकेएसडी स्कूल 02 04 13
सेंट जोसफ स्कूल 05 04 05
डीएवी स्कूल कैमरी 03 02 03
केएल आर्य डीएवी स्कूल 02 03 09
सूरज स्पोट्स एकेडमी 02 02 06
सूरज कराटे प्लेनेट -- 01 --
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल 06 08 06
श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 09 09 11
सूरज कराटे प्लेनेट 02 -- 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed