फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kapil was married three months ago, Ajay was the only son of the family

तीन माह पहले हुई थी कपिल की शादी, परिवार का इकलौता पुत्र था अजय

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kapil was married three months ago, Ajay was the only son of the family
कैथल के पास सड़क हादसे में मारे गए छह युवकों में चार हिसार जिले के रहने वाले थे। इनमें तीन युवक गांव सुरेवाला व एक युवक गांव बिठमड़ा का रहने वाला था। गांव सुरेवाला निवासी तीनों युवक चचेरे भाई थे। मृतक चारों युवकों में से कपिल की शादी को अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए थे, जबकि दूसरे युवक की शादी एक साल पहले हुई थी। उधर, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवकों के शव गांव में पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि हादसे के शिकार हुए सभी युवक शुक्रवार को हरिद्वार गए थे। शनिवार रात को लौटते समय कैथल के पास इनकी गाड़ी ड्रेन में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी छह युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

फोन पर बोला था कपिल, कुरुक्षेत्र पहुंच चुके, सुबह तक आ जाएंगे घर
बिठमड़ा निवासी कपिल (22) के परिजनों के अनुसार शनिवार को उसका फोन आया था कि वह कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं और रविवार सुबह तक घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद रात करीब एक बजे उनके पास फोन आया कि उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कपिल के पिता रोहतास ने बताया कि कपिल आईटीआई में पढ़ रहा था और पिछले साल एक नवंबर को ही शादी हुई थी। वह घूमने के लिए मित्रों के साथ हरिद्वार गया था। उसके साथ उसका मामा गगसीना निवासी दीपक पुत्र बालकिशन भी साथ गया था। मगर उन्हें क्या मालूम था कि यह उनकी अंतिम यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुई थी अजय की शादी
सुरेवाला निवासी अजय (22) पुत्र दिलबाग सिंह की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। वह दो भाई-बहन थे। अजय के जाने से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। वहीं दूसरा युवक अंकुश (18) पुत्र रघुवीर इग्नू से बीए कर रहा था। रघुवीर सिंह के दो पुत्र थे, जिनमें अंकुश छोटा था। तीसरा युवक रामकेश (25) पुत्र महावीर पातड़ दो भाई व दो बहन थे। रामकेश शादीशुदा था और उसकी पत्नी का देहांत भी कुछ साल पहले हुआ था।

राज्यमंत्री अनूप धानक ने जताया शोक
रविवार को पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक गांव बिठमड़ा और सुरेवाला में दाह संस्कार में शामिल हुए और मृतकों के आवास पर जाकर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस हादसे से गहरा दुख पहुंचा है। वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में इन परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed