फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kalia arrested with 53.55 grams of ganja

Hisar News: 53.55 ग्राम गांजा के साथ कालिया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kalia arrested with 53.55 grams of ganja
हिसार। हिसार में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पुलिस की मदद से वीरवार को नशे का कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। टीम को सूचना मिली कि थी मनोहर कॉलोनी पटेल नगर में ठसका गांव का रामरत्न उर्फ कालिया नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। इसके बाद उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, पीएलए चौकी से उप निरीक्षक साहबराम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद टीम ने जब उसे पकड़ कर राजपत्रित अधिकारी डॉ. दीपक महता की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास 53.55 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रामरत्न के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed