फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti has no siblings, neighbors are shocked

Hisar News: मां 20 साल पहले तलाक ले चुकी, चाचा की पेंशन से चल रहा घर

Sun, 18 May 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jyoti has no siblings, neighbors are shocked
हिसार में जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा को ले जाते महिला पुलिस कर्मी।
हिसार। जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्हाेत्रा के पड़ोसियों को जब खबर मिली तो वह हैरान रह गए। पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा, उनकी बेटी का कोई कसूर नहीं है। उसे बिना वजह फंसाया जा रहा है। मैं अभी उससे मिलकर आया हूं, उसने यही कहा कि कोई गलत काम नहीं किया। पुलिस ने हमारे मोबाइल व लैपटॉप ले लिए हैं।
विज्ञापन

संवाददाता ज्योति के घर पहुंचा तो हरीश मल्होत्रा ने कहा, पत्नी 20 साल पहले तलाक देकर जा चुकी है। इकलौती बेटी व भाई के साथ वह इस घर में रहते हैं। उन्होंने कहा, ज्योति वीजा, पासपोर्ट लेकर पूरे वैधानिक तरीके से पाकिस्तान गई थी। हमारा पाकिस्तान के साथ किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। वह एक-दो बार वह पाकिस्तान गई, वहां कुछ सहेलियों के पास रुकी थीं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में उन सहेलियों से बात भी करती थी। यूट्यूब चैनल के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर वीडियो शूट करत थी। 15 मई को पुलिस के कुछ लोग सादा वर्दी में घर आए। पूरे घर को खंगाला और वीडियो बनाई। हमारा कुछ सामान भी लेकर गए। मेरा और मेरे भाई का फोन, ज्योति का लैपटॉप, बैंक की पासबुक भी ले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे फिर से पुलिस के लोग आए। इनमें दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। वे ज्योति को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर पॉलिश का काम करते थे
ज्योति के पिता कारपेंटर थे। वह फर्नीचर पर पॉलिश का काम करते थे। बुजुर्ग होने के कारण कुछ साल से काम नहीं कर रहे। ज्योति के चाचा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से रिटायर हो चुके हैं। वह अविवाहित होने के कारण अपने भाई व भतीजी ज्योति के साथ रहते हैं। उनकी पेंशन से परिवार का खर्च चलता है।


यूट्यूब से मिला सिल्वर बटनज्योति ने अपने कमरे में अपनी ही फोटो लगा रखी हैं। इसके अलावा यूट्यूब से मिला सिल्वर बटन भी कमरे में सजाया हुआ है। उसने कुछ महिला मित्रों के फोटो भी लगा रखे हैं। छोटे से कमरे में कोई संदिग्ध चित्र नहीं दिखा। पाकिस्तान के किसी व्यक्ति या वहां के किसी स्थान का फोटो भी घर पर नहीं लगाया हुआ था। आसपास के लोग ज्याेति के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से पूछा गया तो बताया कि वह अपने घर से कम ही बाहर निकलती थी। हमें उसकी हरकतों से कभी नहीं लगा कि जासूसी से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed