{"_id":"68acaebfe9d7300b4c033484","slug":"jyoti-appeared-in-court-for-the-fourth-time-under-tight-security-after-her-arrest-hisar-news-c-21-hsr1020-695602-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में चौथी बार अदालत में पेश हुई ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में चौथी बार अदालत में पेश हुई ज्योति
Tue, 26 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सोमवार सुबह अदालत परिसर में सबकी जुबां पर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पेश किए जाने की ही चर्चा थी, लेकिन चहल पहल रोजाना जितनी नहीं थी। अदालत परिसर के दरवाजों पर और अंदर 40 पुलिसकर्मी तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता थी, जैसे किसी हार्डकोर अपराधी की पेशी होनी है।
सुरक्षा का आलम यह था कि करीब 20 पुलिसकर्मी अदालत के गेट पर तैनात किए गए थे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। अंदर 20 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनमें से 10 सादी वर्दी में थे। बाहर बारिश के बावजूद मीडियाकर्मी कैमरे हाथ में लिए खड़े थे। करीब 10.15 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखते ही मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोल दिया। गाड़ी में ज्योति बीच की सीट पर दो महिला पुलिसकर्मियों के बीच गुलाबी रंग के सलवार सूट पहने बैठी थी। गाड़ी तेजी से अदालत परिसर में अंदर के गेट पर पहुंचती है। बूंदाबांदी होने के कारण पुलिसकर्मी और ज्योति गाड़ी से उतरकर जल्दी से अंदर चले जाते हैं। इसके बाद अदालती प्रक्रिया शुरू होती है। दूसरी मंजिल पर स्थित सिविल जज सुनील कुमार के 20 नंबर कक्ष में सरकारी वकील और ज्योति के वकील कुमार मुकेश के बीच जिरह का दौर चलता है। दोपहर करीब 12.20 बजे पुलिस उसी गाड़ी में ज्योति को लेकर सेंट्रल जेल-2 रवाना हो जाती है। जिस समय अदालत में ज्योति की पेशी चल रही थी उस वक्त अन्य मामलों में पेशी पर आए लोगों को भी बाहर ही रोक लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से ज्योति अब तक 10 बार सुनवाई में पेश हो चुकी है। इनमें से छह बार जेल से वीसी के जरिए और चार बार खुद अदालत में पेश हुई।
तस्वीर लेने के लिए गाड़ी के पीछे दौड़े
ज्योति की एक तस्वीर लेने के लिए मीडियाकर्मियों का खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पहले तो गेट पर पहरा लगाकर मीडियाकर्मियों का अदालत परिसर में प्रवेश रोक दिया और ज्योति को साथ लेकर आई पुलिस ने इसका पूरा ध्यान रखा कि उसकी कोई तस्वीर न ले सके। वापसी के समय गाड़ी में बैठी ज्योति की तस्वीर लेने के लिए मीडियाकर्मी गाड़ी की पीछे दौड़ते देखे गए।
विज्ञापन
जमानत याचिका के लिए इंतजार बढ़ा
एसआईटी ने ज्योति के खिलाफ 14 अगस्त को 2500 पेज की चार्जशीट पेश की थी। तब तक ज्योति की न्यायिक हिरासत के 90 दिन हो रहे थे। इससे पहले ज्योति 9 बार सुनवाई में पेश हो चुकी थी। इनमें से छह बार अदालत से वीसी के जरिये पेश हुई। पीड़ित पक्ष इस उम्मीद में था कि सोमवार को हुई सुनवाई के बाद चार्जशीट की कॉपी मिल जाएगी और इसके बाद जमानत याचिका दायर की जाएगी, लेकिन पुलिस ने चार्जशीट की पूरी कॉपी देने से इन्कार कर दिया। इस पर अदालत ने 2 सितंबर को अगली सुनवाई मुकर्रर कर दी।
मोबाइल, लेपटॉप डेटा को ही आधार बनाया
सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल व लैपटॉप से मिले डेटा,कॉल रिकॉर्ड, पाकिस्तान यात्रा को चार्जशीट में मुख्य आधार बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि ज्योति लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी। वह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थी। पाक एजेंटों की ओर से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देती थी। ज्योति के मोबाइल खंगालने पर पाक उच्चायुक्त में तैनात एहसान-उर-रहीम दानिश अली से लंबी बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। इसके अलावा ज्योति की शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से बातचीत होती थी।
तबीयत खराब होने से नहीं आ सके पिता
सोमवार को सुनवाई के दौरान हरीश मल्होत्रा अपनी बेटी से मिलने नहीं पहुंचे। इस बारे में बात की तो कहा कि तबीयत खराब थी। कोशिश करूंगा कि 2 सितंबर की सुनवाई में आ सकूं।
-- -- -- --
गिरफ्तारी से अब तक
16 मई: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार।
17 मई: ज्योति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया।
22 मई: ज्योति मल्होत्रा को फिर से अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया।
26 मई: ज्योति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
09 जून: ज्याेति की वीसी से सुनवाई, 14 दिन का न्यायिक हिरासत।
23 जून: ज्योति की वीसी से सुनवाई ,14 दिन का न्यायिक हिरासत।
7 जुलाई: ज्योति की वीसी से सुनवाई,14 दिन का न्यायिक हिरासत।
21 जुलाई: ज्योति की वीसी से सुनवाई,14 दिन का न्यायिक हिरासत।
04 अगस्त: ज्योति को वीसी से सुनवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत।
14 अगस्त: एसआईटी ने 2500 पेज की चार्जशीट पेश की।
25 अगस्त: ज्योति की अदालत में पेशी, अगली सुनवाई 2 सितंबर तय