फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jwainning open letter sent three envelopes in Jijeyu

जीजेयू में तीनों लिफाफे खोल भेज ज्वाइंनिंग लेटर

Thu, 24 Jul 2014 11:15 PM IST
hisar
hisar Updated Thu, 24 Jul 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में मंगलवार को ईसी की बैठक के दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग में दो और  डिस्टेंस विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन किया गया था। तीनों के चयन को लेकर मंगलवार को ही दो प्रोफेसर कोर्ट में चले गए थे। जिसके बाद बुधवार को कोर्ट की ओर से पत्र विवि को मिला था।  लेकिन विवि के पास पत्र पहुंचने से पहले ही तीनों उम्मीदवार ज्वाइंन कर चुके थे।

विज्ञापन


इसके बाद विवि को देर शाम एक पत्र कोर्ट से मिला, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए विवि प्रशासन ने बुधवार देर शाम 2012 से तीन एसिस्टेंट प्रोफेसरों को ज्वाइंन लेटर भेज दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को कंप्यूटर साइंस के तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को लेकर विवि में चर्चा बनी रही। जिसके चलते मेडिकल से लेकर ज्वाइनिंग तक को संशय की नजर से देखा गया। वहीं, बुधवार देर शाम विवि को कोर्ट की ओर से आदेश मिले कि 2012 में हुए दो जनरल असिस्टेंट प्रोफेसर व एक बीसी केटेगिरी के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिफाफे खोले जाएं। पत्र मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विवि की ओर से तीनों पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ तीनों योग्य उम्मीदवारों को ज्वाइंनिंग लेटर भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने किया ज्वाइंनिंग
जनरल पदों के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता बैनीवाल, दीपक नांदल को चयनित किया गया है। जबकि बीसी केटेगिरी के प्रोफेसर पद के लिए सुनील कुमार वर्मा को लगाया गया है।

कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए बंटवारा कुछ इस प्रकार किया गया है। जनरल के चार असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद थे। इनमें से दो पदों के लिए चयन 2012 में हुआ था। जबकि बचे हुए दो पदों के लिए इस वर्ष चयन हुआ है। जबकि एक  पद बीसी केटेगिरी के लिए था जिसका चयन भी 2012 में हुआ था। तीनों ही 2012 वाले पदों के लिफाफों पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इनके अलावा डिस्टेंस विभाग में एक पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए था। इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन मंगलवार को हुआ है।  

 
रजिस्ट्रार प्रो. आरएस जागलान ने बताया कि बुधवार को कोर्ट से आदेश आए थे कि 2012 के बंद लिफाफों को खोला जाए और उम्मीदवारों का चयन किया जाए। इसी को आधार बनाकर सभी उम्मीदवारों को बुधवार को ज्वाइनिंग लेटर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed