Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Junior World Cup Hockey Tournament: Sanjay of Dabra village scored a hat-trick of goals
{"_id":"619e8ff1cd2f2443782149c3","slug":"junior-world-cup-hockey-tournament-sanjay-of-dabra-village-scored-a-hat-trick-of-goals-hisar-news-hsr6177255152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट : डाबड़ा गांव के संजय ने लगाई गोल की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट : डाबड़ा गांव के संजय ने लगाई गोल की हैट्रिक
गोल करने के बाद साथी खिलाड़ी के साथ हाथ मिलाता संजय राणा।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में बेशक टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला हार गई, मगर इस मुुकाबले में डाबड़ा गांव के संजय कालीरमण ने गोल की हैट्रिक लगाकर अपने कोच से किए वायदे को पूरा किया।
विज्ञापन
हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि बुधवार को इंडिया व फ्रांस के बीच मुुुुकाबला था। टीम इंडिया यह मुकाबला 5-4 के अंतर से हार गई। इस मुुकाबले में संजय ने तीन गोल किए। यह गोल उसने पहले क्वार्टर के 15वें मिनट और चौथे क्वार्टर के 55वें व 57वें मिनट में किए। राजेंद्र सिहाग ने बताया कि इससे पहले संजय एशियाड स्कूली मुकाबले में टीम का कप्तान भी रह चुका है। इस टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने बताया कि संजय ने गांव से ही हॉकी खेलना शुरू किया था। तीन-चार साल उसने गांव में रहकर ही अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।